Homeमध्यप्रदेशगुरुकुल में टैंक सफाई करते नरसिंहपुर के छात्र की मौत:परिजन बोले-एक दिन...

गुरुकुल में टैंक सफाई करते नरसिंहपुर के छात्र की मौत:परिजन बोले-एक दिन पहले बात हुई थी; फिर मौत की खबर मिली

वृंदावन के महर्षि पाणिनी गुरुकुल में मंगलवार को टैंक की सफाई के दौरान चार छात्रों की मौत हो गई थी। एक छात्र गंभीर बताए जा रहे हैं। मृतकों में नरसिंहपुर जिले के चीचली ब्लॉक के सुदरास गांव निवासी मनु कटारे (25) भी शामिल है। मनु गुरुकुल में ज्योतिष की पढ़ाई कर रहा था। घटना की खबर के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के मुताबिक एक दिन पहले ही मनु से फोन पर बात हुई थी। उस समय वह पूरी तरह ठीक था। बुधवार सुबह 3 बजे परिवार को मनु की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन उसका हाल जानने के लिए वृंदावन रवाना हो गए। पहले तबीयत खराब बताई, बाद में मौत की खबर मिली मनु के भाई भानु कटारे ने बताया कि परिवार को पहले मनु की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई थी। बाद में मीडिया के जरिए उसकी मौत की खबर सामने आई। अचानक मिली इस सूचना से परिवार सदमे में है। परिजन मनु का शव नरसिंहपुर लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। अब घटनाक्रम विस्तार से… दरअसल, मंगलवार रात 10 बजे छात्र पानी के टैंक की सफाई कर रहे थे। सबसे पहले एक छात्र नीचे गया। लेकिन वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। दूसरे छात्रों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर एक के बाद एक 4 छात्र टैंक में उतरे। वे सभी बेहोश हो गए। इससे गुरुकुलम में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने छात्रों को टैंक से बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मनु कटारे (20), देवांश (17), विशु (18), और आर्यन (18) को मृत घोषित कर दिया। रुद्राक्ष (18) की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने गुरुकुल प्रबंधन पर उठाए सवाल मनु के चाचा ने गुरुकुल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों से टैंक की सफाई क्यों कराई गई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी सामने आ सकेगी। सुदरास गांव में पसरा मातम एक साथ चार छात्रों की मौत की खबर से सुदरास गांव में शोक का माहौल है। परिवार को अब प्रशासन और गुरुकुल प्रबंधन से घटना की पूरी जानकारी और मामले की जांच की उम्मीद है। हादसे से जुड़ीं 3 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… वृंदावन के गुरुकुल चैतन्य विहार में महर्षि परिणय संस्कृत गुरुकुलम है। यहां संस्कृत की पढ़ाई होती है। वर्तमान में यहां 120 छात्र हैं। इस गुरुकुलम को आशीष गुरुजी चलाते हैं। तीन मंजिला बिल्डिंग में 43 कमरे हैं। ये गुरुकुलम पिछले 3 साल से चल रहा है। स्थानीय निवासी दीपक दत्त दुबे ने बताया- एक छात्र पहले टैंक में सफाई के लिए उतरा था। गैस की वजह से उसके बेहोश होने पर चार अन्य छात्र उसे बचाने के लिए नीचे उतरे। वे भी बेहोश हो गए। इसके बाद सभी पांचों को बाहर निकाला गया। ये खबर भी पढ़ें.. वृंदावन में गुरुकुल में पढ़ने वाले 4 छात्रों की मौत: टैंक की सफाई करने उतरे थे वृंदावन में मंगलवार रात गुरुकुलम में पढ़ने वाले 4 छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में हुआ। रात 10 बजे छात्र पानी के टैंक की सफाई कर रहे थे। सबसे पहले एक छात्र नीचे गया। लेकिन वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। दूसरे छात्रों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ये खबर भी पढ़े…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here