Homeमध्यप्रदेशएलएनसीटी ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की रेड:200 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी...

एलएनसीटी ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की रेड:200 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी सामने आने के बाद सर्चिंग, ईओडब्ल्यू भी कर चुका है जांच

राजधानी के एलएनसीटी ग्रुप पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम छापेमारी कर रही है। ईडी द्वारा यह कार्यवाही इस ग्रुप में हुई 200 करोड़ रुपए की वित्तीय हेराफेरी के मामले में की जा रही है। यह जांच ग्रुप के भोपाल समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर चल रही है। एलएनसीटी (LNCT) ग्रुप के प्रमोटर चौकसे परिवार पर मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा ₹ 200 करोड़ से अधिक के घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं का मामला (FIR) दर्ज किया गया था। इसके बाद ईडी ने इसे जांच के दायरे में लिया है और अब इस मामले में एनएनसीटी ग्रुप के शैक्षणिक संस्थानों और अन्य ठिकानों पर सर्चिंग की जा रही है। स्कॉलरशिप गबन व छात्रों की फीस से जुड़ा है मामला बताया जाता है कि ईओडब्ल्यू ने अपनी जांच में इस ग्रुप पर छात्रों की फीस, स्कॉलरशिप गबन और शैक्षणिक लोन के दुरुपयोग पर 200 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी थी। यह गड़बड़ भोपाल के अलावा ग्रुप के देश भर में मौजूद अन्य ठिकानों पर भी हुई है। इसलिए सूत्रों का कहना है कि यह कार्यवाही कई अन्य स्थानों पर भी चल रही है। छात्रों की फीस व स्कॉलरशिप का गबन इस ग्रुप के कर्ता धर्ता पर आरोप है कि छात्रों से वसूली गई बस, हॉस्टल फीस और स्कॉलरशिप की राशि, जिसे शैक्षणिक संस्था या छात्रों के खाते में जाना था, उसे चौकसे परिवार की निजी कंपनियों (जैसे- कल्चुरी कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड) के खातों में डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह बैंकों से शिक्षा के नाम पर लिए गए भारी लोन का उपयोग निजी संपत्तियां बनाने और परिवार के सदस्यों के लिए किया गया। साथ ही आस्था फाउंडेशन नामक संस्था और अन्य सोसायटियों के जरिए इस वित्तीय हेराफेरी को अंजाम देने के गंभीर आरोप हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here