Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में घर में घुसकर परिवार पर हमला:गाड़ी फूंकी, महिलाओं से मारपीट;...

उज्जैन में घर में घुसकर परिवार पर हमला:गाड़ी फूंकी, महिलाओं से मारपीट; एक घंटे चलता रहा हंगामा, घटना CCTV में कैद

उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुरा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात एक घर में घुसकर हमला किया गया। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों से मारपीट की, घर में तोड़फोड़ की और एक गाड़ी में आग लगा दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, कंचनपुरा निवासी आईटीआई कर्मचारी भगीरथ रायकरवार घटना के समय ड्यूटी पर थे। उनके घर में उनकी बेटी पूजा और बुजुर्ग दादी मौजूद थीं। पुराने विवाद पर किया हमला इसी दौरान, पड़ोस से जुड़े पुराने विवाद के चलते गोलू उर्फ पप्पू (28) निवासी ढांचा भवन अपने 8 से 10 साथियों के साथ वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में थे और उन्होंने घर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के मुताबिक, आरोपियों ने पहले घर के दरवाजे पर एसिड से भरी बोतलें फेंकीं। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से दरवाजे, खिड़कियां और घर का सामान तोड़ना शुरू कर दिया। टीवी सहित अन्य घरेलू सामान में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। घर में मौजूद महिलाओं, पूजा और उनकी दादी के साथ मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गईं। घटना से घबराई पूजा ने अपनी बुआ उषा और चचेरे भाई भारत को मदद के लिए बुलाया। हालांकि, उनके पहुंचने पर बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान, घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रात 12 बजे बाद पहुंचे बदमाश इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में रात करीब 12 बजे से 1 बजे तक लगातार हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ होती दिखाई दे रही है। लगभग एक घंटे तक इलाके में गुंडागर्दी का यह तांडव चलता रहा, जिससे क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए आरोपी सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके से गोलू और उसके नाबालिग साले को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पूजा और उनकी दादी का इलाज जारी है। माधवनगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here