Homeमध्यप्रदेशइंदौर में Gen-Z को जोड़ रही कांग्रेस की स्पेशल टीम:19 सितंबर को...

इंदौर में Gen-Z को जोड़ रही कांग्रेस की स्पेशल टीम:19 सितंबर को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज; राघव चैतन्य, रैपर लश-करी परफॉर्मेंस देंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने 11 सितंबर को रीजनल पार्क के पास स्थित आईडीए मैदान में कार्यक्रम करने की अनुमति दे दी। कांग्रेस ने इसके लिए IDA में 10,08,175 रुपए जमा कर दिए हैं। कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक चलेगा। राहुल 19 सितंबर को इंदौर आएंगे और छात्रों से बातचीत करेंगे। इस संवाद से पहले सिंगर राघव चैतन्य, इंदौर के रैपर लश-करी और अमेरिकाज गॉट टैलेंट के विजेता डांस ग्रुप वी अनबीटेबल ड्रीम टीम प्रस्तुतियां देंगे। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स कार्यक्रम में सबसे पहले राघव चैतन्य, फिर लश-करी परफॉर्मेंस देंगे। इसके बाद वी अनबीटेबल ड्रीम टीम एक्रोबेटिक और हिप-हॉप डांस से धमाल मचाएगी। इन कलाकारों को बुलाने के पीछे कांग्रेस की रणनीति युवाओं और Gen-Z तक अपनी पहुंच बढ़ाना है। राघव चैतन्य के इंस्टाग्राम पर करीब 1.80 लाख जबकि लश-करी के 4.98 लाख फॉलोअर्स हैं। राघव बॉलीवुड के चर्चित प्लेबैक सिंगर हैं। उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। लश-करी के परफॉर्मेंस का अंदाज युवाओं को बहुत चर्चित है। वी अनबीटेबल ड्रीम टीम हाई एनर्जी डांस के लिए दुनियाभर में पहचान बना चुका है। इंदौर में 11 सितंबर को हो चुकी बैठक राहुल का छात्रों की गूंज कार्यक्रम अब तक कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में हो चुका है। इंदौर में इसकी तैयारियों को लेकर 11 सितंबर को राहुल की टीम के केवी बैजू सहित दूसरे सदस्य दिल्ली से यहां पहुंचे। इनकी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक हुई। इस बैठक में विशेष टीम को कार्यक्रम के प्रचार और भीड़ जुटाने की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विधानसभावार प्रचार के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। NSUI ने बनाए 32 जोन युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने इंदौर को 32 जोन में बांटा है। प्रदेश के अन्य जिलों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। युवा कांग्रेस के नेताओं को भी इससे जोड़ा गया है। छात्रों की गूंज के लिए कोचिंग-लाइब्रेरी, स्कूल-कॉलेजों में जाकर स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया जा रहा है। यह भी जानकारी ली जा रही है कि वे किन मुद्दों को उठाना चाहते हैं। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- शिक्षा व्यवस्था से भारतीय युवा निराश लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था नई पीढ़ी को निराश कर रही है, जिसे बेहतर भविष्य देने के लिए बनाया गया था। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की शुरुआत उन लोगों की बात सुनने से होगी, जो रोजाना इसकी कमियों का सामना कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here