Homeमध्यप्रदेशPCC में दिग्विजय की चेयर शिफ्टिंग का VIDEO:पटवारी के इशारे पर उठे,...

PCC में दिग्विजय की चेयर शिफ्टिंग का VIDEO:पटवारी के इशारे पर उठे, दूसरी कुर्सी पर बैठे; बीजेपी बोली- कांग्रेस में बुजुर्गों का सम्मान नहीं

मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का 9 जून को नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच मनमुटाव साफ दिखाई दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों नेताओं के बीच जिस तरह की भाव-भंगिमाओं में बातचीत हुई, उससे यह स्पष्ट नजर आया कि हरीश चौधरी के व्यवहार से दिग्विजय सिंह नाराज हैं। अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें दिग्विजय सिंह से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कुर्सी से उठकर दूसरी चेयर पर बैठने के लिए कहते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद दिग्विजय सिंह कुर्सी से उठते हैं और एक साइड की कुर्सी पर बैठ जाते हैं। हालांकि, जैसे ही दिग्विजय सिंह कुर्सी से उठकर एक तरफ जाने लगते हैं, जीतू फिर कहते हैं, “आप इधर ही रहना सर…” लेकिन दिग्विजय सिंह किनारे वाली कुर्सी पर ही बैठ जाते हैं। फिर दिग्विजय सिंह के बगल में हरीश चौधरी और उनके बाद मीनाक्षी नटराजन बैठती हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर भाजपा का कहना है कि कांग्रेस में बुजुर्गों का सम्मान नहीं है। पार्टी गुटों में बंटी हुई है। तस्वीरों में देखिए उस दिन जो कुछ हुआ… ऐसे दिखी दोनों नेताओं में गहमागहमी
इससे पहले 9 जून की प्रेस कॉन्फ्रेंस के ही दो अन्य वीडियो सामने आचुके हैं। इनमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच हुई गहमागहमी साफ नजर आई थी। एक वीडियो में दिग्विजय सिंह, हरीश चौधरी की तरफ इशारा करते हुए जेपी धनोपिया को बुलाने के लिए कहते हैं, तो हरीश चौधरी उन्हें शांत रहने का इशारा करते नजर आते हैं। इसके बाद दिग्विजय सिंह, हरीश चौधरी के सामने हाथ जोड़ते हुए दिखाई देते हैं। दूसरे वीडियो में जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह को माइक पर बोलने के लिए कहते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह साफ इनकार कर देते हैं। बीजेपी ने कहा- बुजुर्गों का सम्मान नहीं कर रही कांग्रेस कांग्रेस ने कहा- यह सामान्य चर्चा है, मीडिया तूल दे रहा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संतोष सिंह परिहार का कहना है, “पार्टी में सब कुछ ठीक है। यह तो सामान्य चर्चा है, जिसे मीडिया तूल दे रहा है। कैलाश विजयवर्गीय और मोहन यादव के बीच भी आमने-सामने तनातनी रहती है, लेकिन उसे मीडिया नहीं दिखाता। बीजेपी में भी कई गुट हैं। महाराज और शिवराज सहित न जाने कितने नेता आपस में एक-दूसरे के खिलाफ क्या-क्या बोलते हैं। वह सब मीडिया में नहीं आता, लेकिन कांग्रेस में होने वाली सामान्य चर्चा को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है।” ये खबरें भी पढ़ें… 1. नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी की याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए उनका नामांकन रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सीधे रिट याचिका नहीं सुनी जा सकती। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. दिग्विजय बोले- सीट की मिली-जुली चोरी में SC भी शामिल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह ” सीट की मिली-जुली चोरी” है और इसमें सुप्रीम कोर्ट भी शामिल है। पूरी खबर यहां पढ़ें… एमपी- भाजपा ने तीनों राज्यसभा सीटें निर्विरोध जीतीं मध्य प्रदेश में भाजपा ने तीनों राज्यसभा सीटें निर्विरोध जीत ली हैं। चुनाव आयोग ने गुरुवार को पार्टी उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन सर्टिफिकेट दे दिए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here