Homeमध्यप्रदेशडिंडौरी में विधायक-जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों को फटकारा:धुर्वे बोले- 'परिषद भाजपा की है,...

डिंडौरी में विधायक-जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों को फटकारा:धुर्वे बोले- ‘परिषद भाजपा की है, वोट मांगने हम जाते हैं’; सबको BJP कार्यालय बुलाओ

डिंडौरी के नगर परिषद कार्यालय में सेवा सेतु अभियान के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम और शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अधिकारियों व नपा के जनप्रतिनिधियों को फटकारा। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए तालमेल बनाने को कहा। शिविर में सिर्फ लाभार्थी दिख रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिविर में सिर्फ लाभार्थी दिख रहे हैं, जबकि सरकार समस्या वाले लोगों को लाभ दिलाना चाहती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की कमी बताई, कहा पार्षद अपने क्षेत्र की समस्याएं देखें। विधायक ने जनता से समस्या पूछी। रामकली बघेल ने राशन पर्ची न बनने की बात कही, जिस पर सीएमओ दस्तावेज नहीं बता पाए और विधायक ने नाराजगी जताई। सुनील ने अस्थायी पट्टे के बाद आवास के लिए भटकने की शिकायत की। सबको कार्यालय में बुलाओ विधायक ने अध्यक्ष-पार्षदों से कहा कि वे अधिकारियों से संपर्क करें, निर्माण कार्यों में रुचि न लें। चुनाव आ रहे हैं। वोट मांगने हाथ जोड़ने का काम करते है हम। जिला अध्यक्ष जी सबको कार्यालय बुलाओ बैठक ले इनकी।
कलेक्टर बोलीं संवेदना के साथ सुने समस्याएं
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि अधिकारियों को समस्या से प्रभावित हितग्राहियों की बात संवेदन शीलता के साथ सुनें। उनकी मदद करके योजनाओं का लाभ दिलाए, तभी शत प्रतिशत उन लोगों को लाभ मिलेगा। इनको वास्तव में जरूरत है। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष सुनीता सारस, उपाध्यक्ष सारिका नायक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, महेश धूमकेती सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। शहपुरा में बच्चों ने बढ़ाई भीड़, सीएमओ बोले- मुनादी तो कराई थी
शहपुरा नगर परिषद में आयोजित सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ही मौजूद नहीं थी। मंच के सामने कुर्सियों पर हितग्राही की जगह बच्चे नजर आए। सीएमओ दिनेश धनेश्वर ने बताया कि नगर में मुनादी तो कराई गई थी, लोगों के कुछ काम होंगे, इसलिए तो नहीं आए। नपाध्यक्ष का कहना है कि इलाज कराने के लिए जबलपुर दो दिन से आई हुई हूं। मैं भी जानकारी ले रही हूं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here