Homeदेशतमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म:विजय ने धारापुरम...

तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म:विजय ने धारापुरम में 40km रोड शो किया; 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का प्रचार रविवार को खत्म हो गया। दोनों सीटें SC के लिए आरक्षित हैं और यहां पांचतरफा मुकाबला है। सत्तारूढ़ TVK के संस्थापक और मुख्यमंत्री जोसेफ सी. विजय ने धारापुरम में तीन घंटे से ज्यादा लंबा रोड शो किया। उन्होंने करीब 40 किमी की दूरी तय की और लोगों से छोटी मुलाकातें कीं। निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक, रविवार शाम 6 बजे से मतदान खत्म होने तक किसी भी तरह के प्रचार पर रोक है। दोनों सीटों पर मंगलवार को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी। उपचुनावों में सत्तारूढ़ दलों का दबदबा रहा है उपचुनाव की वजह AIADMK के तत्कालीन विधायकों के इस्तीफे हैं। मदुरांतकम से के. मरागथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यबामा ने इस्तीफा देकर विजय की अगुआई वाली पार्टी जॉइन की थी। विजय ने दोनों सीटों से उन्हीं महिला नेताओं को फिर उम्मीदवार बनाया है। दोनों सीटों को AIADMK का मजबूत गढ़ माना जाता है। विजय ने इस उपचुनाव को एक बार फिर TVK बनाम DMK की लड़ाई बना दिया है। राजनीतिक जानकारों की नजर इस बात पर है कि DMK या एडप्पाडी के. पलानीस्वामी की अगुआई वाली AIADMK में से कौन चौंका सकता है। DMK ने मदुरांतकम से पूर्व विधायक आई. पारंथामेन और धारापुरम से सुगन्या को उम्मीदवार बनाया है। अभिनेता-राजनेता सीमान की अगुआई वाली NTK ने भी दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उपचुनाव में सहयोगी दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। राज्य में आमतौर पर उपचुनावों में सत्तारूढ़ दलों का दबदबा रहा है। TVK के लिए दोनों सीटें अहम TVK दोनों सीटें जीतना चाहती है। इससे 234 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी की संख्या बढ़कर 109 हो जाएगी। यह साधारण बहुमत से केवल नौ सीट कम होगी। कांग्रेस, VCK और IUML, TVK की अगुआई वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं। दो वाम दल CPI (M) और CPI के दो-दो विधायक हैं। ये दोनों दल विजय सरकार को बाहर से अहम समर्थन दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों वाम दलों ने मदुरांतकम और धारापुरम से एक-एक उम्मीदवार उतारा है। उन्होंने TVK और अन्य दलों पर पैसे बांटने के आरोप भी लगाए हैं। धारापुरम में विजय का रोड शो अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत के बाद यह मुख्यमंत्री विजय की पहली चुनावी परीक्षा है। रविवार को उन्होंने पश्चिमी तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में स्थित धारापुरम में रोड शो किया। धारापुरम पश्चिमी क्षेत्र का हिस्सा है, जो कपड़ा उद्योग के लिए जाना जाता है। विजय का यह रोड शो मदुरांतकम में हुए उनके ऐसे ही कार्यक्रम के दो दिन बाद हुआ। मदुरांतकम रोड शो में विजय ने चाय पीने के लिए रुककर लोगों से मुलाकात की थी। उन्होंने ट्रैक्टर चलाने की कोशिश की और जनता से बातचीत भी की थी। रविवार के रोड शो में विजय ने लोगों से छोटी बातचीत की। उन्होंने मंदिर में दर्शन भी किए। TVK के कई नेता पिछले कुछ दिनों से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में डेरा डाले हुए थे। वे लगातार प्रचार कर रहे थे। ———– ये खबर भी पढ़ें… बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 2 उम्मीदवारों की घोषणा की:TMC से आईं कोयल मल्लिक, उत्तराखंड के दिनेश आर्य को टिकट
BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलन कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here