Homeमध्यप्रदेशIAS मनु सबसे अमीर...मुख्य सचिव से 4 गुना ज्यादा प्रॉपर्टी:MP के 12...

IAS मनु सबसे अमीर…मुख्य सचिव से 4 गुना ज्यादा प्रॉपर्टी:MP के 12 कलेक्टरों के पास अपना घर नहीं; सोनिया की संपत्ति की कीमत 4 गुना घटी

मध्य प्रदेश में 391 IAS अधिकारियों में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव सबसे अमीर हैं। उनके पास 19 करोड़ 50 लाख रुपए की संपत्ति है, जबकि मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास 4 करोड़ 15 लाख रुपए की संपत्ति है। इस तरह मनु श्रीवास्तव की संपत्ति अनुराग जैन से लगभग 4.7 गुना अधिक है। इसके अलावा प्रदेश के 55 जिलों के कलेक्टरों में से 12 जिलों के कलेक्टरों के पास न तो अपना घर है और न ही खेती की जमीन है। इन अधिकारियों ने अपनी अचल संपत्ति निल बताई है। वहीं 17 कलेक्टर ऐसे भी हैं, जिनके पास मकान और दुकान के साथ-साथ खेती की जमीन भी है। कलेक्टरों में किशोर कन्याल सबसे अमीर जिला कलेक्टरों में गुना कलेक्टर किशोर कन्याल सबसे अधिक संपत्ति वाले अधिकारी हैं। उनके पास करीब 3 करोड़ 18 लाख रुपए की संपत्ति है। उनके पास दो मकान, एक प्लॉट और कृषि भूमि है, जो भोपाल, उत्तर प्रदेश और नोएडा में स्थित है। विवेक अग्रवाल के पास सबसे अधिक जमीन केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी विवेक अग्रवाल के पास सबसे अधिक जमीन है। उनके पास भटिंडा, गंगानगर, सिरसा, मुक्तसर, पंचकुला, मुल्लानपुर, इंदौर और भोपाल में मिलाकर करीब 65 एकड़ किसान जमीन है। इसके अलावा इंदौर के अपर कलेक्टर नवजीवन पवार के पास सबसे अधिक 20 अलग-अलग प्रॉपर्टी दर्ज हैं। 16 साल में 4.5 लाख का प्लॉट घटकर 1 लाख का हुआ इन सबके बीच नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीणा का मामला अलग नजर आता है। वर्ष 2010 में उन्होंने 4.5 लाख रुपए में एक प्लॉट खरीदा था। आमतौर पर समय के साथ प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ती है, लेकिन इस मामले में उल्टा हुआ। 4 लाख 50 हजार रुपए का वह प्लॉट अब घटकर केवल 1 लाख रुपए का रह गया है। यानी करीब 16 साल में उस प्लॉट की कीमत लगभग 4.5 गुना कम हो गई है। टीकमगढ़ कलेक्टर श्रोत्रिय के पास घटी प्रॉपर्टी टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने वर्ष 2024 में अपने पास 6 प्रॉपर्टी बताई थी जिसकी कीमत 6.20 करोड़ थी। इस साल इनकी प्रॉपर्टी कम बताई गई है। कुल प्रॉपर्टी की वैल्यू 2.30 करोड़ है। श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पिछले साल अपने पास कोई प्रॉपर्टी नहीं बताई थी। इस साल लखनऊ में 79.34 लाख का प्लॉट होने की जानकारी दी है। इसी तरह कई अन्य अफसरों ने भी प्रॉपर्टी की संख्या कम बताई है। 2024 में किस IAS की कितनी थी प्रॉपर्टी ? मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास वर्ष 2024 में 4.15 करोड़ और अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव के पास 19.50 करोड़ की प्रॉपर्टी थी। इसी तरह डॉ. राजेश राजोरा के पास 1.73 करोड़, नीरज मंडलोई के पास 4.97 करोड़, संजय दुबे के पास 4.67 करोड़, राघवेंद्र सिंह के पास 68 लाख, शिवशेखर शुक्ला के पास 2.50 करोड़ की अचल संपत्ति थी। गुना कलेक्टर किशोर कान्याल के पास 2.98 करोड़ की संपत्ति थी। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के पास 2 करोड़, उमरिया कलेक्टर धर्णेन्द्र जैन के पास 2.43 करोड़, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास 1. 90 करोड़, मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के पास 1.5 करोड़ छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर के पास 1.61 करोड़, मैहर कलेक्टर रानी बाटड के पास 1.45 करोड़ की संपत्ति थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here