सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग ऐप पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। भोपाल रीजन में इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 1 लाख 15 हजार 889 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। CBSE कक्षा 10 की परीक्षा के परिणामों में DPS भोपाल की सान्वी झा ने भोपाल क्षेत्र से 99.8% अंक प्राप्त किए। भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल कोलार के छात्र आस्तिक पाठक ने सीबीएसई 10वीं में 99.8% अंक प्राप्त किए। वहीं सागर पब्लिक स्कूल की प्रांशी तिवारी ने 98.2% अंक प्राप्त किए। नम्रता सक्सेना- 98%, श्याम खंडेलवाल- 97%, प्रखर दुबे- 97%, पुरंजय पराशर-96.8% और इनाक्षी गुप्ता को 96% अंक मिले हैं। द स्पार्कल्स इंटरनेशनल स्कूल शाजापुर के तनिष्क शर्मा ने 98.2% अंक प्राप्त किए हैं। सेज ग्रुप के CMD इंजीनियर संजीव अग्रवाल और MD साक्षी बंसल ने इस शानदार उपलब्धि पर आस्तिक को बधाई दी है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सेज इंटरनेशनल स्कूल, कोलार, अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। यहां देखें CBSE का रिजल्ट नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत हुई एग्जाम : इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की एग्जाम नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) : 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम (ऑप्शनल) है जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा। 15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन 2 एग्जाम: 10वीं बोर्ड सेशन – 2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 अंकों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरी एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 की मेन एग्जाम देनी होगी। 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल : सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षा इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी। इस साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी होंगे। इसे लेकर बोर्ड ने कोई क्लेरिफिकेशन जारी नहीं किया है। उमंग एप पर ऐसे चेक करें 10वीं सेशन – 1 का रिजल्ट : UMANG App डाउनलोड करें। एक अकाउंट बनाएं और अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन करें। CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2026 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें। स्क्रीन पर सीबीएसई बोर्ड 2026 सेशन – 1 का रिजल्ट दिखाई देगा।
…………………………………………. यह खबर भी पढ़ें CBSE बोर्ड 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं सेशन – 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए हैं जिनका रिजल्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
