इंदौर में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत माताजी की आरती के साथ हुई। इसके बाद गरबा और डांडिया की धूम शुरू हो गई। आयोजन में प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंच रहे हैं और संगीत की धुनों पर गरबा कर रहे हैं। हनुमान अंश ग्रुप हनुमानजी की टोली की थीम पर पहुंचा। वहीं, एक युवक 8 किलो की टोपी पहनकर आया। वह पिछले 5 साल से हर बार अलग-अलग रूप में तैयार होकर गरबा महोत्सव में शामिल हो रहा है। सपना चावला ने सिर पर 18 किलो की शिव-सती प्रतिमा धारण की। आयोजन में राजस्थानी घूमर नृत्य की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक स्वरूप और लोकनृत्यों के बीच गरबा महोत्सव में उत्साह का माहौल है।
