Homeमध्यप्रदेशइंदौर के बांक टाडा क्षेत्र में बदमाश पकड़ाए:व्यवसायी के घर में की...

इंदौर के बांक टाडा क्षेत्र में बदमाश पकड़ाए:व्यवसायी के घर में की थी चोरी की कोशिश, पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में 24 जनवरी की रात बदमाशों ने एक व्यवसायी के बंगले में घुसकर चोरी का प्रयास किया था। व्यापारी की पत्नी के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच करते हुए बांक टांडा क्षेत्र में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऐसे हुआ खुलासा थाना प्रभारी टीआई तारेश सोनी के अनुसार, कनक एवेन्यू में रहने वाले व्यवसायी अनिल जायसवाल के बंगले में तीन से अधिक बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया था। आरोपी पोर्च में घुसने के बाद दरवाजा तोड़ने लगे थे। इसी दौरान अनिल जायसवाल की पत्नी की नींद खुल गई और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों को देखा। सूचना मिलते ही पुलिस की एफआरवी सबसे पहले मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी बांक टांडा क्षेत्र के दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। बांक टांडा से पकड़े गए आरोपी पुलिस के अनुसार, बांक क्षेत्र की जानकारी रखने वाले विक्रम चौहान की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपियों में फलिया निवासी भदरि सिंह पिता भूरेलाल ग्रेवाल, मालपुरा निवासी ग्राम खनिअंबा टांडा, धावसिंह पिता मंगरसिंह, ध्यान सिंह पिता कमरू शामिल हैं। ये आरोपी इस वारदात में शामिल पाए गए। लगातार मुखबिर की सूचना पर लसूडिया पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अनिल जायसवाल के बंगले में चोरी के प्रयास की वारदात स्वीकार की है। आरोपी वारदात के लिए बोलेरो वाहन से आए थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here