Homeछत्तीसगढ़भाजपा नेता ने खेत में लगवाए थे करंट वाले तार:बहनों की जमीन...

भाजपा नेता ने खेत में लगवाए थे करंट वाले तार:बहनों की जमीन में खेती, इनकी एंट्री पर मनाही, 4 ट्रैक्टर अफीम जब्त, नष्ट होगा

दुर्ग जिले के समोदा और झेनझरी गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत से अफीम के पौधे उखाड़ लिए गए हैं। पुलिस ने 4 ट्रैक्टर फसल जब्त किया है। अब इसे नष्ट करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पर्यावरण विभाग से अनुमति मांगी गई है, परमिशन मिलते ही अफीम को नष्ट कर दिया जाएगा। मामला जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल को पूरी तरह उखाड़ दिया है, जिनका कुल वजन लगभग 62 हजार किलो है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए आंकी गई है। फसल को चार ट्रैक्टर में भरकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि अफीम के खेत की सुरक्षा के लिए शिवनाथ नदी की ओर लगी फेंसिंग में गेट के पास करंट वाले तार जोड़े गए थे। इसका मकसद खेत में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को रोकना था। खेत के बाहर सामने की ओर सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे। कार्रवाई से जुड़ी ये 5 तस्वीरें देखिए- पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी… दरअसल, पुलिस ने 6 मार्च को खेत में रेड मारकर कार्रवाई शुरू की। 10 मार्च तक सभी पौधों को उखाड़कर बोरी में भर लिया गया। बाद में इन्हें ट्रैक्टर में लोड कर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। शुरुआत में खेत की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग में आए जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। फसल की मात्रा ज्यादा होने पर बुलडोजर लगाया गया। मनरेगा के मजदूरों को भी काम में लगाया गया। करीब 5 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में लगी पूरी अफीम फसल हटाई गई। अनुमति मिलने के बाद पैनल की मौजूदगी में पूरी फसल नष्ट की जाएगी। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। फरार आरोपियों के मोबाइल फोन बंद होने से लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घर और गोदाम में छापे में अफीम, डोडा बरामद सोमवार को पुलिस ने विकास बिश्नोई के घर और गोदाम में भी छापा मारा। तलाशी के दौरान 10 ग्राम अफीम, 200 ग्राम खसखस, अफीम के बीज, चीरा लगाने वाला औजार, 7 बोरी डोडा, एक ट्रैक्टर, एक जेसीबी जब्त किए गए। पुलिस का कहना है कि इनका इस्तेमाल अफीम की खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों में हो रहा था। जमीन मालिक महिलाओं के बयान दर्ज पुलिस जांच में सामने आया कि जिस जमीन पर अफीम की खेती हो रही थी, वह प्रीतिबाला और मधुमती ताम्रकार के नाम पर दर्ज है। दोनों महिलाएं रिश्ते में विनायक ताम्रकार की बहन बताई जा रही हैं। पुलिस ने दोनों के बयान भी दर्ज किए हैं। महिलाओं ने अफीम की खेती की जानकारी होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि विनायक ताम्रकर उन्हें खेत में जाने तक नहीं देता था। फिलहाल, पुलिस मामले में फरार आरोपियों तलाश में जुटी हुई है। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 4 साल से 5 एकड़ में अफीम की खेती: दुर्ग फार्महाउस में तैनात रहते थे बाउंसर्स; भाजपा नेता ने डिजिटल सर्वे में गेहूं-मक्का दिखाया छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने अफीम की खेती करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकर (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष दुर्ग) सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम समोदा और झेनझरी के बीच स्थित फार्महाउस से करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। खेत से करीब 14 लाख 30 हजार पौधे बरामद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here