मुरैना के कैलारस क्षेत्र में गुरुवार सुबह कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास कुंवारी नदी में नहाने गईं तीन नाबालिग बच्चियां गहरे पानी में चली गईं। डूबने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर कैलारस थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों बच्चियों के शव नदी से बाहर निकाले गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू तीनों बच्चियों के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही कैलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नदी में सर्चिंग अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए। दो सगी बहनों की भी गई जान एसपी धर्मराज मीना के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान प्राची पुत्री भारत यादव (12), चंदा पुत्री भरत यादव (10) और निशि पुत्री भरत यादव (12) के रूप में हुई है। प्राची और चंदा सगी बहनें थीं। तीनों बच्चियों के शव कैलारस अस्पताल लाए गए, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद हरलाल का पूरा गांव शोक में डूबा है।
