Homeमध्यप्रदेशपत्नी को लाठी-डंडाें से पीट-पीटकर मार डाला:दतिया में दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग...

पत्नी को लाठी-डंडाें से पीट-पीटकर मार डाला:दतिया में दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग का शक; पति हिरासत में

दतिया में एक पति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेवढ़ा रोड स्थित आदिवासी डेरा में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात का है। खुलासा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब दंपति के बच्चे घर लौटे और अपनी मां को घर के सामने मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आशा आदिवासी (30) पत्नी कालीचरण आदिवासी के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी मजदूरी का काम करते थे और सेवढ़ा रोड स्थित आदिवासी डेरा में रहते थे। किसी और से प्रेम का शक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, आरोपी पति को अपनी पत्नी के किसी युवक से प्रेम प्रसंग होने का शक था। इसी बात को लेकर गुरुवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब भी पी रखी थी। विवाद के दौरान आरोपी ने लाठी-डंडों से हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के बेटे के अनुसार, रात में विवाद के दौरान वह और उसका भाई पड़ोस में सोने चले गए थे। सुबह जब वे घर लौटे तो उनकी मां घर के सामने मृत पड़ी थी, जबकि पिता हाथ में लाठी लेकर वहीं बैठा था। इसके बाद आरोपी ने बच्चों से कहा कि वह पुलिस थाने जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बस में बैठकर कहीं जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फरार होने नहीं बल्कि पत्नी के कथित प्रेमी को मारने जा रहा था। एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर हर पहलू से जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here