टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय तुलसी अहिरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दिगौड़ा के बिजरावन रोड पर हुई। बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारी और फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 टीम तुलसी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने आईसीयू में इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर विजय जैन ने बताया कि तुलसी के पेट, बाएं पैर की जांघ और दाएं पैर में तीन गोलियां लगी थीं। बेटे ने आरोपियों का नाम लिया मृतक के बेटे विशाल अहिरवार ने बताया कि शिवाजी ठाकुर (25) और अनिकेत लोधी (24) ने गोली मारी। दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक, अनिकेत सैराई गांव का और शिवाजी ठाकुर टपरियन का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं है, मामले की जांच जारी है।
