Homeदेशरामदेव बोले- धीरेंद्र शास्त्री मेरे सामने बच्चे जैसे:देवी-देवताओं और सनातन को लेकर...

रामदेव बोले- धीरेंद्र शास्त्री मेरे सामने बच्चे जैसे:देवी-देवताओं और सनातन को लेकर उनकी बातें गलत लगीं तो डांटा; कल ढोंगी-पाखंडी कहा था

रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर अपने बयान पर मंगलवार को हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा मेरे सामने बालक की तरह हैं। वे मेरे छोटे भाई और शिष्य जैसे भी हैं। इसलिए, जो बातें मुझे अनुचित लगीं और जिनसे मुझे दुख पहुंचा, उन्हें लेकर मैंने अपने अधिकार से उन्हें डांटा। उन्होंने भी मेरी डांट को प्यार के रूप में स्वीकार किया। यह उनका बड़प्पन भी है। रामदेव ने कहा कि 2 दिनों से भयंकर बवाल चल रहा है। मैंने कल धीरेंद्र शास्त्री जी से भी बात की। जो हमारे देवी देवताओं को लेकर टिप्पणियां की जा रही थीं उसे लेकर मैं बहुत आहत था। यह सनातन परंपरा नहीं है। देवताओं के बीच कोई भेद नहीं है। देवताओं, जातियों और धर्मों के नाम पर किए जा रहे भेदभाव समाज को तोड़ रहे हैं। मुझे बहुत दुख हुआ। दूसरी बात, मेरे मन में एक गंभीर सवाल था – सनातन धर्म को किसी अंधविश्वास या पाखंड से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। क्योंकि सनातन धर्म दिव्य है। सनातन धर्म वैज्ञानिक है। सनातन धर्म के मूल्य बहुत ऊंचे हैं। इस मामले को बहुत गलत तरीके से ट्रोल किया गया। मेरी बातों को इस तरह से नहीं लेना चाहिए था। अब जानिए रामदेव ने इससे पहले क्या कहा था… 1. वेद, उपनिषद, संविधान नहीं जानते, सनातनी होने का दावा करते हैं कुछ लोग न वेद पढ़े हैं, न दर्शन-उपनिषद पढ़े हैं, न पुराण पढ़े हैं, न रामायण, न महाभारत, न संविधान को जानते हैं, न लोकतंत्र को जानते हैं। खड़े होकर के कुछ का कुछ बकवास करते रहते हैं। कहते हैं कि हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म को बचाएंगे। ऐसे लोग गलत विचारों के साथ भीड़ को भड़काते हैं। उन्होंने ऐसे कथाकारों को ढोंगी और पाखंडी बताया। 2. धार्मिक उन्माद पैदा कर लोगों का शोषण करते हैं कुछ कथाकार धर्म और भूत-प्रेत बाधा के नाम पर लोगों को डराते हैं। बाल फैलाकर और अजीब मंत्र बोलकर भूत भगाने का नाटक करते हैं। फिर पानी छिड़ककर दावा करते हैं कि समस्या दूर हो गई। यह सब लोगों में धार्मिक उन्माद पैदा कर उनका शोषण करने का तरीका है। उन्होंने कहा कि इस पाखंड का सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं होती हैं। 3. राम महान, कृष्ण टेढ़े… माफी मांगकर भी वही बात दोहराई रामदेव ने कहा- ‘राम महान हैं, कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े…’ और फिर माफी मांग ली। माफी मांगकर फिर वहां जाकर बांके बिहारी को मत्था टेक दिया। उसके बाद भी क्या बोल रहा है कि ‘कृष्ण तो टेढ़े ही हैं!’ अरे तेरी मति मारी गई पाखंडी! हम जानबूझकर बोल रहे हैं, ऐसी बातें मत बोलो। समाज में हल्की बातें किसी को भी बोलने का अधिकार नहीं है। हर एक चीज की एक मर्यादा है, एक डिसिप्लिन है, एक प्रोटोकॉल है। 4. पाखंड करने वालों को टोकना जरूरी, इसलिए मंच से ठोका देवी-देवताओं में तुलना नहीं करना। हंसी-मजाक, ठिठोली में भी अपनी अवतारी सत्ताओं का अनादर-अपमान नहीं करना। हमारी क्या औकात कि हम देवी-देवताओं की तुलना करें, उनका अपमान करें, उनका अनादर करें। उनके बारे में हंसी-ठिठोली करें? गलत बात है। व्यक्तिगत रूप से भी कोई ऐसा बोलता है तो उसको समझाते हैं। फिर न समझे तो हमको मंच पर बोलना पड़ता है। क्योंकि कल कोई यह न कहे कि स्वामी रामदेव के होते हुए कोई व्यक्ति पाखंड कर रहा था। उसे स्वामी रामदेव ने नहीं टोका, इसलिए आज हमने यहां मंच से ठोका है। 5. सनातन के नाम पर ढोंग और पाखंड नहीं कर सकते रामदेव ने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए कि सनातन के नाम पर ढोंग, आडंबर और पाखंड नहीं किया जा सकता। ऐसी बातें गलत हैं।र इससे भीतर पीड़ा और विक्षोभ होता है। हम साधु हैं, इसलिए कभी भी विक्षिप्तता वाली बातें नहीं करेंगे। अब जानिए धीरेंद्र शास्त्री के किस बयान पर विवाद हुआ था शास्त्री ने कहा था- तुम्हारे ठाकुरजी 3 जगह से टेढ़े भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र कृष्ण की टिप्पणी से विवाद हुआ। उन्होंने भगवान श्रीराम की तुलना श्रीकृष्ण से करते हुए कहा- ‘तुम अपने वाले ठाकुरजी की एक भी फोटो देख लो। खड़े भी होते हैं, तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कहीं कमर लचकाएं और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं। हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं, एकदम सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा। हमारे वाले का चलना भी सीधा, हमारे वाले दिखते भी सीधे हैं। तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते हैं। पर्वत उठाना बड़ी बात नहीं। हमारे भगवान के चेले ने पूरा पर्वत उड़ा दिया था। हमारे वालों का धाम भी सीधा- अयोध्या, तुम्हारे वाले का- वृंदावन!’ शास्त्री बोले- कई लोगों ने मेरी बात का गलत मतलब निकाला हालांकि, इस पर विवाद बढ़ते ही धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी करके सफाई दी। कहा- कई लोगों ने मेरी बात का गलत मतलब निकाल लिया। हम खुद ठाकुरजी और ब्रज के भक्त हैं। जब भी ठाकुरजी से प्रार्थना करते हैं, तो कहते हैं कि हमें ब्रज में वास मिले। उन्होंने कहा- हम श्रीमद्भागवत कथा भी कहते हैं और ठाकुरजी का गुणगान करते हैं। हमारा भगवान राम और कृष्ण में भेद करने का कोई इरादा नहीं था। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी में चल रही श्रीराम कथा के दौरान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी की थी। 10 अक्टूबर (रविवार) को इसका वीडियो सामने आने के बाद मथुरा के साधु-संतों ने नाराजगी जताई। धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगने को कहा था। धीरेंद्र शास्त्री ने 21 नवंबर को वृंदावन पहुंचकर बांके बिहारी के दर्शन किए थे। उन्होंने कहा था- ब्रजवासियों के चरणों में नाक रगड़कर प्रणाम। जयकारे लगवाए- टेढ़े ठाकुर जी की जय… टेढ़ी टांग वाले हनुमान जी की जय…।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here