Homeमध्यप्रदेशअनूपपुर-शादी में जा रहे आर्मी जवान समेत 3 की मौत:खड़े ट्रक में...

अनूपपुर-शादी में जा रहे आर्मी जवान समेत 3 की मौत:खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, मृतकों में दो सगे भाई शामिल; एक घायल

अनूपपुर में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में दो सगे भाई और बोलेरो का मालिक शामिल हैं। मृतकों की पहचान दीनबंधु विश्वकर्मा (36) और विनीत विश्वकर्मा (26) के रूप में हुई है। विनीत आर्मी में जवान था। वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आ रहा था। तीसरे मृतक की पहचान बोलेरो मालिक मोहम्मद करीम (32), निवासी धनगवां के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में धनगवां निवासी राजू तिवारी (30), पिता सुरेश तिवारी, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के छूलहा गांव के पास सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया जा रहा है। तस्वीरे देखिए… शादी में शामिल होने छुट्टी लेकर घर आ रहा था जवान मृतक विनीत के पिता जयकरण विश्वकर्मा ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा विनीत आर्मी में जवान था। वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आ रहा था। शादी छत्तीसगढ़ के रायपुर में होनी थी। पिता के मुताबिक, विनीत रात करीब 3 बजे ट्रेन से पहुंचा था। इसके बाद वह घर लौट रहा था। उसके साथ उसका बड़ा भाई दीनबंधु और दोस्त राजू तिवारी भी थे। छूलहा गांव के पास हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सुबह 5:30 बजे परिजनों को मिली हादसे की सूचना जयकरण विश्वकर्मा लोहारी का काम करते हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा कियोस्क सेंटर चलाता है, जबकि दीनबंधु पंचायत में सेल्समैन था। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह पता लगा रही है। घायल को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायल राजू तिवारी का इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया जा रहा है। तीनों मृतकों के शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाए गए हैं। पुलिस सहायता केंद्र में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम की तैयारी भी की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here