Homeमध्यप्रदेशMP में साल 2027 में 4 महीने बंद रहेंगे दफ्तर:कर्मचारियों को 121...

MP में साल 2027 में 4 महीने बंद रहेंगे दफ्तर:कर्मचारियों को 121 छुट्टियां; स्वतंत्रता दिवस-दशहरा रविवार को, अप्रैल-मार्च में लॉन्ग वीकेंड के बड़े मौके

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2027 छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। नए साल में कर्मचारियों को 4 महीने 1 दिन यानी कुल 121 दिन का अवकाश मिलेगा। यानी 365 दिनों में से सरकारी दफ्तर सिर्फ 244 दिन ही खुले रहेंगे। साल 2027 के लिए सार्वजनिक और सामान्य छुट्टियों का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकारी कार्यालयों में 5-डे वर्किंग (सोमवार से शुक्रवार) की व्यवस्था को पहले की तरह ही लागू रखने का प्रस्ताव है। 2026 से 3 सार्वजनिक छुट्टियां कम, 4 त्योहार रविवार को साल 2026 की तुलना में 2027 में 3 सार्वजनिक छुट्टियां कम मिलेंगी। इसका कारण यह है कि 4 प्रमुख राष्ट्रीय पर्व और त्योहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिल पाएगा। छुट्टियों का गणित: 365 में से 121 दिन आराम साल 2027 में मिलने वाली 121 छुट्टियों में शामिल हैं,,, लॉन्ग वीकेंड: मार्च, अप्रैल में सबसे ज्यादा मौका 2027 में घूमने फिरने की योजना बनाने वाले कर्मचारियों के लिए मार्च और अप्रैल में कई शानदार मौके आ रहे हैं। मार्च में 2 छुट्टी पर 9 दिन का बंपर ब्रेक (20 से 28 मार्च) अगर आप 23 मार्च (मंगलवार) और 25 मार्च (गुरुवार) की कैजुअल लीव ले लेते हैं, तो आपको लगातार 9 दिन की छुट्टी मिलेगी। अवकाश नियमों में बदलाव: चाइल्ड केयर लीव और शिक्षकों के लिए नियम
कैलेंडर के साथ-साथ अवकाश नियमों ( मप्र सिविल सर्विस लीव रूल्स, 1977) में भी 1 जनवरी 2026 से महत्वपूर्ण बदलाव लागू हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here