Homeमध्यप्रदेशदम तोड़ने तक कुल्हाड़ी से वार, सिर फट गया:बचने के लिए मोबाइल...

दम तोड़ने तक कुल्हाड़ी से वार, सिर फट गया:बचने के लिए मोबाइल भी पानी में डाला; सीहोर में घर में मिले थे तीन शव

सीहोर के बुदनी में 18 नवंबर को एक घर में तीन लोगों की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। तीनों की बेरहमी से हत्या की गई थी। हमलावर दम तोड़ने तक सिर में कुल्हाड़ी से वार करते रहे। इतनी बुरी तरह मारा कि सिर पूरी तरह फट गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मृतकों के मोबाइल पानी से भरी बाल्टी में डाल दिए। पुलिस ने आरोपी बुधनी निवासी जगदीश (40) और अनिल (20) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने दो लाख रुपए कर्ज चुकाने से बचने के लिए वारदात की थी। मामले का दर्दनाक पहलू ये भी है कि तीनों का कोई रिश्तेदार नहीं मिला, तो पुलिस ने शवों को दफना दिया। वारदात के अन्य पहलुओं को समझने के लिए दैनिक भास्कर ने एसडीओपी रवि शर्मा और शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से बात की। 36 घंटे में पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। मौके पर मिली डायरी की मदद से राज खुला। एक घर में मिले थे तीन शव 18 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे थे। बुदनी में रेलवे स्टेशन से लगे वार्ड 12 में स्थित एक घर में एक ही परिवार के तीन लोग (पति, पत्नी और बेटे) के खून से लथपथ शव मिले। मृतकों की पहचान राकेश मीणा (45), उनकी पत्नी राधा मीणा (40) और बेटे अश्विन (24) के रूप में हुई थी। पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। सिर बुरी तरह कुचले हुए थे। बेटे के सिर की हड्डी तक बाहर निकल आई। कपड़ों और जमीन पर खून सूख चुका था। दीवार पर खून के धब्बे थे। सिर पर ही वार, शरीर पर निशान नहीं तीनों के शव का पोस्टमार्टम बुदनी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया था। पीएम के दौरान पता चला कि तीनों के सिर में कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से बुरी तरह वार किए गए हैं। तीनों का सिर फट चुका था। अश्विन के सिर की हड्डी तक बाहर निकल आई थी। सिर के अलावा शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। डॉक्टरों का कहना है कि तीनों पर तब तक वार किया गया है, जब तक कि जान नहीं निकल गई। पड़ोसी बोली– नहीं भूल पा रही मंजर राकेश की पड़ोसी बसंती बाई वारदात के बाद से सदमे में है। बसंती बाई अब तक मंजर को भूल नहीं पा रहीं। उन्होंने ही सबसे पहले शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। बसंती बाई का कहना है कि 17 साल से हम और राकेश पड़ोसी थे। सोमवार यानी 15 नवंबर की शाम अश्विन नजर आया था। उसके बाद से कोई नहीं दिखा था। चूंकि वे लोग आते–जाते रहते थे, इसलिए ध्यान नहीं दिया। राकेश ने कुछ बकरियां भी पाल रखी थीं। 18 नवंबर की सुबह सीढ़ियों के सहारे बकरियां भूख से बिलखती हुई नीचे आ रही थीं। पहले आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। मैं और बहू अंदर गए। वहां का नजारा देख घबरा गए। राधा बाई खून से लथपथ शव पलंग पर पड़ा था। राकेश और अश्विन जमीन पर पड़े थे। कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैला था। तीनों के सिर पर गहरे घाव थे। हमने दूसरे पड़ाेसियाें और फिर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात खुलवाया दरवाजा, चाय पीकर हत्या आरोपी जगदीश भिलाला ने पूछताछ में बताया कि अपने साले अनिल के साथ 16 नवंबर की रात 11 से 12 बजे के बीच कुल्हाड़ी लेकर राकेश के घर पहुंचे थे। बाहर लोडिंग ऑटो के पास बाइक पार्क की। पहले से पता था कि मेन गेट बंद रहता है, इसलिए पिछले दरवाजे से पहुंचे। लोहे का गेट को खुद से खोला। फिर राकेश को आवाज देकर दरवाजा खटखटाया। चूंकि दोनों एक–दूसरे को जानते थे, इसलिए राकेश ने दरवाजा खोल दिया। दोनों ने पहले चाय पी। इसके बाद प्लान के अनुसार दोनों राकेश, बेटे अश्विन पर टूट पड़े। दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से वार किए। तब तक मारते रहे, जब तक कि जान नहीं निकल गई। राकेश की पत्नी राधा को भी इसी तरह मार डाला। पुलिस से बचने और साक्ष्य छुपाने के लिए राकेश का मोबाइल फोन टॉयलेट में डाल दिया। ऊपर से पानी डाल दिया। फिर भाग निकले। चूंकि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। इसलिए किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ट्रैस नहीं कर सके, इसलिए मोबाइल नहीं लाए पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हालांकि दोनों बहुत ज्यादा पढ़े–लिखे नहीं हैं, लेकिन पुलिस और साइबर की कार्यप्रणाली के बारे में जानते थे। उन्हें पता था कि मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस ट्रैस कर सकती है, इसलिए दोनों ही मोबाइल घर पर छोड़कर आए थे। कर्ज से परेशान था इसलिए, रची हत्या की साजिश पुलिस की पूछताछ में जगदीश ने बताया कि करीब ढाई साल पहले राकेश से दो लाख रुपए उधार लिए थे। वह यह रकम वापस नहीं कर पा रहा था। तय बातचीत के मुताबिक ब्याज का प्रतिशत ज्यादा था। ढाई साल में ब्याज जुड़ने के बाद कर्ज बढ़कर साढ़े 3 लाख रुपए हो गया। राकेश कई बार रुपए मांग चुका था, लेकिन मेरे पास नहीं थे। राकेश ने मेरी जमीन भी किराए पर ले ली थी। उगाई गई फसल में से भी वह हिस्सा मांग रहा था। परेशान होकर आठ दिन पहले परिवार को ठिकाने लगाने की रच डाली। लगा था कि परिवार को खत्म करने के बाद कर्ज भी नहीं चुकाना पड़ेगा। साजिश में अपने मुंहबोले साले अनिल (20) को भी शामिल कर लिया। अनिल को रुपयों का लालच दिया था। कुल्हाड़ी भी उसी के घर से ली थी। मिक्सर मशीन बेच ऑटो खरीदा, फिर लगाने लगा दुकान राकेश मीणा (45) अपने बेटे अश्विन के साथ साप्ताहिक बाजार में जूते–चप्प्ल की दुकान लगाता था। पत्नी राधा घर में बकरियों की देखभाल करती थी। राकेश पहले ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था। पड़ोसियों ने बताया कि ठेकेदार ने अपनी मिक्सर मशीन उसे कम दाम में दे दी थी। राकेश इसकी मदद से नालियां बनाने का काम करने लगा। यह काम बंद कर ऑटो ले लिया था। बदकिस्मती- न रोने वाला कोई और न अंतिम संस्कार तीनों के शव को लेने के लिए कोई रिश्तेदार या परिजन सामने नहीं आया। इस कारण उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका। हालांकि दो दिन तक शव पीएम रूम में रखे रहे। जब कोई सामने नहीं आया, तब पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव को दफना दिया गया। पुलिस ने भी उनके गांव से परिजन को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। यह भी पढ़ें- कर्ज न चुकाना पड़े, इसलिए परिवार की हत्या की सीहोर के बुधनी में 16 नवंबर को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह कर्ज था। मृतक राकेश ने आरोपी को 2 लाख रुपए उधार दिए थे। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here