Homeमध्यप्रदेशकार्बाइड गन बनाने का तरीका क्या?...सर्च करते ही ढेरों VIDEO:MP में प्रतिबंध...

कार्बाइड गन बनाने का तरीका क्या?…सर्च करते ही ढेरों VIDEO:MP में प्रतिबंध नहीं, जबलपुर में खेप पकड़ाई; 300 लोगों की आंखों की जा चुकी रोशनी

कार्बाइड गन क्या है? यह कैसे बनती है? यूट्यूब पर आप सिर्फ इतना लिख दीजिए, स्क्रीन पर ढेरों वीडियो सामने आ जाएंगे। वहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह गन बंदर भगाने यानी PVC Monkey Repeller Gun के नाम से मिल जाएगी। यह कार्बाइड गन अब इतनी चर्चा में क्यों है? इसकी वजह बताते हैं। इसी गन के कारण पिछली दीपावली पर मध्यप्रदेश में लोगों की आंखें डैमेज होने के 300 मामले सामने आए थे। अकेले भोपाल में ही 185 मामले दर्ज हुए थे। इस बार भी बाजारों में इसे चोरी-छिपे बेचा जा रहा है। हाल ही में जबलपुर में कार्बाइड गन की बड़ी खेप पकड़ी गई। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने इन गनों को जब्त किया था। इसके अलावा कार्बाइड गन ऑनलाइन भी बिक रही है। इसलिए मंत्री विश्वास सारंग ने कार्बाइड गन की बिक्री पर रोक लगाने के लिए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को भी पत्र लिखा है। फिलहाल प्रदेश प्रदेश में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगा है। भोपाल जिले में जरूर प्रतिबंधित आदेश जारी किए गए हैं। दीपावली से पहले दैनिक भास्कर ने पड़ताल की और जाना कि कार्बाइड गन कहां बिक रही, क्या प्रतिबंध है और किस स्तर पर कार्रवाई की जा रही है? अब क्यों चर्चा में कार्बाइड गन
8 नवंबर को दीपावली है। इस दिन के लिए कार्बाइड गन की बिक्री को लेकर संभावनाएं बढ़ गई हैं। पिछले साल इस देसी पटाखा गन से 300 लोगों की आंखें जली गई थी। भोपाल, विदिशा, ग्वालियर समेत कई जिलों में सबसे ज्यादा मामले थे। इस बार भी खरीदी-बिक्री की आशंका है। इसलिए भोपाल में पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर ने प्रतिबंधित आदेश जारी कर दिए है। अन्य जिलों में भी प्रभावी कार्रवाई के आदेश हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अफसरों को सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। मंत्री बोले- बाजार और ऑनलाइन बिक रही
मंत्री सारंग ने हाल ही में कार्बाइड गन की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि कार्बाइड गन के कारण बहुत सारे लोगों को शारीरिक क्षति पहुंची थीं। आंखों में उसका बहुत बुरा असर पड़ा था। मुझे पता चला कि यह मार्केट में बिक रही है। ऑनलाइन भी बिक्री जारी है। इसलिए प्रशासन को पत्र लिखा है कि कार्बाइड गन की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। तमाम ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से ऑनलाइन बिक्री पर भी रोक लगे। रियलिटी चेक : 1300 से 2200 रुपए में मिल रही गन
भास्कर ने एक ई-कॉमर्स साइट से कार्बाइड पाइप गन को लेकर रियलिटी चेक किया। साइट पर ये गन बंदर भगाने यानी PVC Monkey Repeller Gun के नाम से बेची जा रही है। इसकी कीमत 1300 से 2200 रुपए तक बताया जा रहा है। 7 दिन के अंदर डिलीवरी का दावा है। यूट्यूब पर सर्च करते ही वीडियो सामने आए
यूट्यूब पर देसी या कार्बाइड गन में लिखने पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसमें गन को बनाने का पूरा तरीका बताया जा रहा है। पिछले साल प्रशासन स्तर पर कहा गया था कि कार्बाइड गन की ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर खरीदी-बिक्री को रोकने के लिए सख्ती की जाएगी। वहीं, यूट्यूब पर ऐसी साइड्स पर भी बैन लगाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस साल भी खुलेआम खरीदी-बिक्री और उसे बनाने का तरीका बताया जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here