सिंहस्थ में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रबंधन मुख्य स्टेशन के अलावा पंवासा और मोहनपुरा में दो और नए स्टेशन बनाएगा। मोहनपुरा स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म रहेंगे, ताकि सिंहस्थ में यात्रियों को मुख्य स्टेशन पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोहनपुरा स्टेशन से बाहर निकलते ही श्रद्धालु सिंहस्थ क्षेत्र में पहुंच जाएंगे। एक नंबर प्लेटफॉर्म का बेस तैयार होकर यहां शेड बनाने का काम भी लगा दिया। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन का काम भी लगभग 40% हो गया। ज्यादा भीड़ की स्थिति बनने पर नागदा रोड से आने वाली ट्रेनों को भी यही रोक दिया जाएगा।
