केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि अधिकारियों के पास कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका को विदेशी फंडिंग मिलने के सबूत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत को अमेरिका के दानदाताओं से, जबकि आशुतोष को पाकिस्तानी नेताओं से पैसे मिल रहे हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास और आशुतोष रांका को समन भेजा है। दोनों को आज दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है। खबर लगातार अफडेट हो रही है…
