दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुई। सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इनमें पानी के टैंकर और बचाव वाहन भी शामिल हैं। सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
