Homeदेशहाथ फेवीक्विक से चिपकाए, ₹4.5 लाख का मंगलसूत्र लूटा:बेंगलुरु में महिला को...

हाथ फेवीक्विक से चिपकाए, ₹4.5 लाख का मंगलसूत्र लूटा:बेंगलुरु में महिला को दिनदहाड़े बंधक बनाने की कोशिश, गले पर चाकू रखा; आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु के इंदिरानगर में दिनदहाड़े एक जूते और बैग की मरम्मत करने वाली दुकान में लूट की वारदात हुई। यहां 40 साल के एक व्यक्ति ने 23 साल की महिला कर्मचारी को निशाना बनाया। आरोपी ने महिला के दोनों हाथ फेवीक्विक से चिपका दिए और उसके गले पर चाकू रखकर करीब ₹4.5 लाख का मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात के समय महिला दुकान में अकेली थी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोपी ने महिला के गले पर चाकू रखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। हेलमेट और दस्ताने पहनकर दुकान में घुसा आरोपी घटना 31 अक्टूबर को इंदिरानगर की 100 फीट रोड स्थित दुकान में हुई। महिला वहां रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती है और रोजाना के लेन-देन भी संभालती है। वह सुबह करीब 10 बजे दुकान पहुंची थी। इसके बाद सुबह 11:45 बजे हेलमेट और दस्ताने पहने एक व्यक्ति दुकान में आया। आरोपी रिसेप्शन काउंटर को फांदकर अंदर पहुंचा। उसने महिला से कहा कि कोई उसे मारने आ रहा है और उसे चिल्लाने से मना किया। हाथों पर फेवीक्विक लगाया, मुंह में कपड़ा ठूंसा जब महिला ने दुकान के मालिक को फोन करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे जबरन बैठा दिया। उसने महिला का मुंह दबाया और उसके गले व हाथों पर चाकू से हमला किया। साथ ही धमकी दी कि आवाज उठाने पर वह उसे मार देगा।इसके बाद आरोपी ने महिला के दोनों हाथों पर फेवीक्विक लगाकर उन्हें आपस में चिपका दिया। उसने मेज पर रखा कपड़ा महिला के मुंह में ठूंस दिया। फिर उसका 35 ग्राम का मंगलसूत्र छीनकर अपनी जेब में रख लिया। आरोपी जब दुकान से भागने लगा, तो महिला ने किसी तरह अपने हाथ छुड़ाए और शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। दुकान मालिक पर हमला कर मंगलसूत्र लेकर भागा आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे खींचते हुए फिर दुकान के अंदर ले गया और उसके गले पर चाकू रख दिया। उसने भीड़ को धमकी दी कि कोई बीच में आया तो उसे भी नुकसान पहुंचाएगा। दुकान के मालिक और वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उसने चाकू लहराया और दुकान के मालिक पर हमला कर दिया। इसके बाद वह मंगलसूत्र लेकर भाग निकला। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी महिला को चाकू की नोक पर पकड़े हुए दिखाई दे रहा है और आसपास लोग मौजूद हैं। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी को तलाश कर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह मानसिक रूप से परेशान और डिप्रेशन में बताया जा रहा है। इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) के तहत FIR दर्ज की गई है। यह धारा लूट के दौरान या लूट की कोशिश में चोट पहुंचाने से जुड़ी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here