दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सोमवार को पैसेंजर ने इमरजेंसी दरवाजे के लीवर से छेड़छाड़ की। इससे उड़ान के दौरान अलार्म बज गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना फ्लाइट 6E6884 में हुई। पुलिस के मुताबिक, यात्री गौरव सत्येंद्र रौतेला (33) पुणे का रहने वाला है और इमरजेंसी दरवाजे के पास बैठा था। क्रू मेंबर की शिकायत पर केस दर्ज फ्लाइट ने सोमवार रात करीब 12.45 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। यह करीब 2 बजे पुणे पहुंची। क्रू मेंबर की शिकायत पर पैसेंजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पैसेंजर को नोटिस दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। उसके खिलाफ दर्ज केस में लगाई धारा लापरवाही या उतावलेपन से ऐसा काम करने पर लगती है, जिससे किसी की जान या निजी सुरक्षा खतरे में पड़े। पुलिस के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ समय बाद पैसेंजर ने इमरजेंसी दरवाजे के लीवर पर लगे कवर से छेड़छाड़ की। इससे अलार्म बज गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एयरक्राफ्ट एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं। पैसेंजर की सफाई- उसे नहीं पता था एयरपोर्ट पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर गोविंद पवार ने बताया कि पूछताछ में रौतेला ने अपनी सफाई दी। उसने कहा कि उसने जिज्ञासा के चलते कवर को छुआ था। रौतेला ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था कि यह लिवर इमरजेंसी दरवाजे से जुड़ा है। पुलिस ने कहा कि इमरजेंसी दरवाजे के सिस्टम से छेड़छाड़ दूसरे यात्रियों की जान और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। —————————- ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग लगी:पावर बैंक फटने से लगेज जला, इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।इस फ्लाइट में एक पैसेंजर का पावर बैंक ब्लास्ट होने से बैग में आग लग गई थी। धुआं निकलता देख यात्रियों ने क्रू को खबर दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई। पढ़ें पूरी खबर…
