बुरहानपुर में 1 नवंबर, रविवार को 11 केवी कालाबाग और 11 केवी महिंद्रा फीडर का मेंटेनेंस होगा। इस दौरान सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इससे तिब्बिया कॉलेज, कमल प्रोसेस, गीता प्रोसेस, कालाबाग, सेंट टेरेसा स्कूल, नीलकमल प्रोसेस, राजेश इंडस्ट्रीज, कैलाशपति टेक्सटाइल्स, महिंद्रा साइजिंग और हनुमान उद्योग में बिजली बंद रहेगी।
एलटी औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए उद्योग नगर के सभी इलाकों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली कंपनी के सहायक यंत्री, एचटी मेंटेनेंस, रोहित भारती ने बताया कि काम की जरूरत के अनुसार बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा हो सकता है।
