Homeमध्यप्रदेशहाईटेंशन लाइन से टकराई प्रतिमा, 4 लोग झुलसे:खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर...

हाईटेंशन लाइन से टकराई प्रतिमा, 4 लोग झुलसे:खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर जा रहे थे; प्रत्यक्षदर्शी बोले- रॉन्ग साइड में थी गाड़ी

खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से पंडाल तक लाए जाने के दौरान देवी प्रतिमा हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इसे पकड़कर बैठे 4 लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की हालत सामान्य है। तार से टकराया माता का मुकुट जानकारी के मुताबिक, नवरात्रि के मौके पर खंडवा के टपालचाल एरिया में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए आयोजक मंडल ने बुरहानपुर में मूर्ति बुक कराई थी। शुक्रवार को मंडल के सदस्य ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर 15 फीट ऊंची देवी की मूर्ति खंडवा ला रहे थे। रास्ते में मोकलगांव टोल प्लाजा के पास प्रतिमा का मुकुट हाईवे के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे प्रतिमा करंट की चपेट में आ गई। रॉन्ग साइड में थी ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष नितेश मेड़े ने बताया- विजय हाथमोड़े, गिरीश पिता राजू, कपिल पिता रमेश और राजा घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची NHAI की एम्बुलेंस से चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रतिमा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली रॉन्ग साइड में थी। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक रुक गया। इंदौर से बुरहानपुर की ओर जाने वाली गाड़ियों की कतार लग गई। छैगांवमाखन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक क्लियर कराया ट्रैक्टर-ट्रॉली में 6 लोग सवार थे ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 6 लोग सवार थे। इनमें से 4 मूर्ति के साथ ट्रॉली में बैठे थे, यही झुलसे हैं। थाना प्रभारी एसएन पांडेय ने बताया कि खंडवा में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां बनाने पर प्रतिबंध है। मिट्टी से इतनी ऊंची प्रतिमा बनाना मुश्किल होने के कारण बुरहानपुर में बनी पीओपी की मूर्तियां खंडवा लाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत भोपाल के एमपी नगर में सड़क पार करते समय डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल को पकड़ते ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी को करंट लग गया। उन्हें पुलिसकर्मियों ने सीपीआर दिया और एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here