Homeमध्यप्रदेशशहडोल में बंद कमरे में मां-बेटी के शव मिले:ग्रामीण बोले- 5 दिन...

शहडोल में बंद कमरे में मां-बेटी के शव मिले:ग्रामीण बोले- 5 दिन पहले पति को देखा था; घर में ताला लगाकर फरार

नवागांव में एक बंद घर ने पांच दिन बाद ऐसा राज खोला, जिसने पूरे गांव को हिला दिया। घर से उठती तेज दुर्गंध के बाद जब पुलिस ने बाहर लगा ताला तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर मां-बेटी के शव पड़े मिले। दोनों की मौत करीब पांच दिन पहले होने की आशंका है। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसी पर हत्या का संदेह है। मामला गोहपारू थाना क्षेत्र के नवागांव का है। मृतकों की पहचान रुचि रजक (30) और उसकी मां सावित्री पति प्रेमलाल (50) के रूप में हुई है। रुचि की शादी वर्ष 2025 में नवागांव में हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ ससुराल में रह रही थी। बेटी को मायके ले जाने पहुंची थी मां पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविवार को रुचि की मां सावित्री अपनी बेटी को मायके सीधी जिले के मझौली ले जाने के लिए नवागांव पहुंची थी। इसी दौरान रुचि के पति से किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। आशंका है कि विवाद के बाद दोनों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी पति ने घर में बाहर से ताला लगाया और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रविवार रात उसे गांव से जाते हुए देखा था। पांच दिन बाद दुर्गंध से खुला मामला घटना के बाद घर बंद रहा। जब आसपास के लोगों को घर से दुर्गंध आने लगी तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। महिला के एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी गई। रिश्तेदार उस समय अहमदाबाद में था। उसने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम नवागांव पहुंची। घर के बाहर ताला लगा मिला। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में रुचि और सावित्री के शव मिले। शवों की हालत देखकर दोनों की मौत कई दिन पहले होने की आशंका जताई गई है। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह और समय को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। पति पर हत्या का संदेह सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रुचि के पति पर हत्या का संदेह है। वह घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा। घटना स्थल की अन्य तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here