Homeमध्यप्रदेशगर्लफ्रेंड के घर युवक ने खुद को गोली मारी, मौत:उज्जैन में युवती...

गर्लफ्रेंड के घर युवक ने खुद को गोली मारी, मौत:उज्जैन में युवती के परिजन को कमरे में किया बंद; बैतूल का रहने वाला था

उज्जैन की बंगाली कॉलोनी में शनिवार शाम एक युवक ने महिला मित्र के घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान निखिल के रूप में हुई है, जो बैतूल जिले के सारणी का रहने वाला था। वह शाम करीब 6 बजे एक्टिवा से महिला मित्र से मिलने उसके घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि घर में उस समय विनय गायनी की पत्नी, उनकी साली और बच्चा मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक घर के अंदर घुसा और विनय की पत्नी व बच्चे को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने अहाते में खुद को गोली मार ली। देखिए तस्वीरें पुलिस कर रही मामले की जांच
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास हथियार कैसे पहुंचा और घटना के पीछे की वजह क्या थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here