रतलाम के जावरा में महू-नीमच फोरलेन पर एक ट्रक ने 200 भेड़ों के झुंड को रौंद दिया। हादसे में 34 भेड़ों की मौत हो गई। 15 घायल हैं। उनके साथ जा रहा एक व्यक्ति भी घायल हुआ, उसका उपचार कराया गया है। घटना होते ही राजस्थान पासिंग आयशर ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हादसा दिन के करीब 4 बजे का है। भारत पैलेस होटल से आगे फूड गार्डन के सामने हुआ। ट्रक जावरा की तरफ से आ रहा था। दरअसल राजस्थान के कुछ लोगों ने अपनी भेड़ों के साथ जावरा के ढोढर चौकी क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। सूचना पर ढोढर चौकी से एएसआई अशोक चौहान समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर ही दफनाया जा रहा
एक साथ बड़ी तादात में भेड़ों की मौत पर आसपास के खुली जमीन में भेड़ों को गाड़ा जा रहा है। ढोढर चौकी के एएसआई अशोक चौहान ने बताया कि ड्रायवर ट्रक छोड़ मौके से भाग गया। ट्रक जब्ती में लेकर चौकी पर खड़ा करवा दिया है। ड्रायवर की तलाश की जा रही है।
