Homeमध्यप्रदेशइंदौर में कारोबारी संग होटल में रुकी ब्यूटिशियन की मौत:महिला को अस्पताल...

इंदौर में कारोबारी संग होटल में रुकी ब्यूटिशियन की मौत:महिला को अस्पताल ले गया बिजनेसमैन; फिर लाश छोड़कर भागा, मुंह से निकल रहा था झाग

: इंदौर के तिलक नगर स्थित एलएक्स होटल के कमरे में 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनिला शर्मा की मौत हो गई। डेडबॉडी बिस्तर पर पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल में रुकी थी। जहर खाने से मौत की आशंका है। तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी सोनिला बुधवार दोपहर 2 बजे दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने कमरा किराए पर लिया था। कुछ घंटे बाद दीपक कमरे से निकलकर होटल स्टाफ के पास पहुंचा। कारोबारी ने होटल स्टाफ को बताया कि- मेरी दोस्त की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल ले जाना है। इसके बाद दीपक महिला को अक्षत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दीपक महिला को छोड़कर भाग निकला। पार्लर में काम करती थी सोनिला सोनिला के पिता ने पुलिस को बताया- वह पिंक सिटी पार्लर में काम करती थी। इसी पार्लर में उसकी दीपक खंडेलवाल से पहचान हुई थी। पिता के मुताबिक, दीपक पहले भी दो बार सोनाली के घर आ चुका था। पति करीब एक साल से अलग रह रहा था पुलिस के अनुसार, सोनिला अपने पति से अलग रहती थी, क्योंकि पति कुछ काम नहीं करता था। उसका पति भी करीब एक साल से अलग रह रहा है। वह ड्राइवर है और मूल रूप से ब्यावरा का रहने वाला है। सोनिला की दो बेटियां हैं, जो एक 8 और दूसरी 14 साल की है। पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी पिता के मुताबिक, बुधवार को सोनिला पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह दीपक के साथ होटल पहुंची। शाम को दीपक के कमरे से निकलने के बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सोनिला जिस हालत में मिली थी, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। फिलहाल जहर खाने से मौत की आशंका है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त किए तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया- होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। अभी मामले में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। डॉक्टरों ने जहर की बात से इनकार किया है। उनके मुताबिक, विसरा जांच के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है। सोनिला की मौत के मामले में दीपक की भूमिका संदेहास्पद है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें महाकाल मंदिर के सामने होटल में मिली युवक की लाश मध्यप्रदेश में महाकाल दर्शन के लिए गाजियाबाद से उज्जैन आए 38 वर्षीय युवक की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। युवक का दोस्त दो दिन तक उसके साथ रहा, शराब पीता रहा और फिर होटल का पूरा बिल चुकाकर अचानक गायब हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है और मामले की हत्या के एंगल से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here