Homeछत्तीसगढ़राजनांदगांव में एलपीजी टैंकर में लगी आग, बड़ा हादसा टला:केबिन जलकर खाक,...

राजनांदगांव में एलपीजी टैंकर में लगी आग, बड़ा हादसा टला:केबिन जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, ट्रकों का लगा लंबा जाम

राजनांदगांव में बुधवार तड़के एलपीजी से भरे एक टैंकर ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा विस्फोट टल गया। यह घटना विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कैंप कार्यालय के पास हुई। नागपुर की ओर से आ रहा ‘LMR ट्रांसपोर्ट’ का यह एलपीजी टैंकर (पंजीकरण संख्या KA01 AK 3931) लगभग 40,000 लीटर गैस से भरा था। ट्रक के केबिन (इंजन वाले हिस्से) से अचानक आग की लपटें उठने लगी। नगर निगम के अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक का पूरा केबिन जलकर लोहे का ढांचा बन गया। विंडशील्ड, टायर और अंदर की सीटें पूरी तरह राख हो गई। आग केवल ट्रक के केबिन तक ही सीमित रही। टैंकर का मुख्य गैस कंटेनर, जिस पर ‘Vignesh’ और ‘LMR’ के लोगो लगे थे, सुरक्षित रहा। यदि आग गैस कंटेनर तक पहुंचती, तो आसपास के कई किलोमीटर का इलाका प्रभावित हो सकता था। घटना के कारण सड़क पर कालिख और जले हुए अवशेष फैल गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। जय मोटर्स के सामने से लगभग 5 किलोमीटर दूर पेंद्री तक नागपुर से दुर्ग की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रकों का लंबा जाम लग गया। घटनास्थल के पास एक अन्य ट्रक और ऑटो-रिक्शा भी खड़े देखे गए। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में ओवरहीटिंग बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here