Homeमध्यप्रदेशकंटेंट क्रिएटर ने नपा अध्यक्ष से कहा-10 लाख चाहिए:महिला परिवहन अधिकारी को...

कंटेंट क्रिएटर ने नपा अध्यक्ष से कहा-10 लाख चाहिए:महिला परिवहन अधिकारी को भी किया ब्लैकमेल,धमकी भरे पोस्ट शेयर किए, आरक्षक की पत्नी भी सहआरोपी

मुरैना में एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को पुलिस ने परिवहन अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सपन जादौन को मंगलवार को जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट शेयर कर पहले छवि खराब करने की चेतावनी दी और फिर फोन कॉल व डिजिटल माध्यम से लाखों रुपये की मांग की। उसके खिलाफ दो अलग-अलग थानों में रंगदारी (एक्सटॉर्शन), रेकी और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आरक्षक की पत्नी ने भी दिया आरोपी का साथ
पुलिस के अनुसार, ग्राम कोलिया थाना सबलगढ़ निवासी सपन जादौन के साथ लता भदौरिया, शिवेंद्र जादौन और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली और सबलगढ़ थानों में आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। लता भदौरिया, कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक अनिल तोमर की पत्नी हैं। क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी सपन जादौन को जयपुर से राउंडअप कर गिरफ्तार किया है। पहली एफआईआर: परिवहन अधिकारी की शिकायत कोतवाली थाने में 23 फरवरी को पहली एफआईआर दर्ज हुई। फरियादी मुरैना की परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार ने बताया कि सपन जादौन ने उन्हें फोन कर पैसों की मांग की और आरक्षक अनिल तोमर व उनकी पत्नी लता भदौरिया से जुड़े मामले में बैठकर समझौता करने का दबाव बनाया। परिवहन अधिकारी ने आरोप लगाया कि समय-समय पर उनकी रेकी कराई जा रही थी और सपन जादौन फोन पर उनकी लोकेशन बताकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करता था। उन्होंने एफआईआर में उल्लेख किया है कि वे गर्भावस्था के अंतिम समय में हैं और जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। लगातार मानसिक दबाव डाला जा रहा था। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए लता भदौरिया और सपन जादौन जिम्मेदार होंगे। कोर्ट में निरस्त हुआ पुराना प्रकरण परिवहन अधिकारी के अनुसार, लता भदौरिया और उनके पति अनिल तोमर द्वारा एक ट्रैक्टर पर टीओ (टैक्स/कार्रवाई) लिया गया था, जो बाद में वापस मिल गया। इसके बाद लता भदौरिया द्वारा उन पर दबाव बनाया जाने लगा। मामला मुरैना न्यायालय में तीन बार गया, लेकिन तीनों बार न्यायालय ने प्रकरण निरस्त कर दिया। इसके बाद कथित रूप से सपन जादौन के फोन आने लगे, जिसमें चार लाख रुपये देने, बाबू से दो लाख रुपये दिलवाने और अनिल तोमर व लता भदौरिया के साथ बैठकर मामला निपटाने का दबाव बनाया गया। अन्यथा बदनाम करने और रेकी करने की धमकी दी गई। भय के चलते उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। दूसरी एफआईआर: नगर पालिका अध्यक्ष से 10 लाख की मांग दूसरी एफआईआर सबलगढ़ थाने में दर्ज हुई है। इसमें सपन जादौन, शिवेंद्र जादौन और तीन अन्य सहयोगियों को आरोपी बनाया गया है। सबलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सोनाराम धाकड़ ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें भ्रष्टाचार में उजागर करने की धमकी दी। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इमेज खराब करने का दबाव बनाया गया। उनके बेटे निक्की के मोबाइल नंबर 8815840442 पर शिवेंद्र जादौन का बार कोड भेजकर 10 लाख रुपये की मांग की गई। उनके बेटे द्वारा 10 हजार रुपये भेजे गए, ताकि बार कोड की पुष्टि हो सके। शिकायत में कहा गया है कि बार कोड सही पाया गया। इन धाराओं में मामला दर्ज आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 351(3), 356(1), 308(1), 78(1)(i)(ii)(iii), 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एसपी बोले- सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही
एसपी मुरैना समीर सौरभ ने बताया कि परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष सोनाराम धाकड़ की शिकायत पर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज की गई। लोकेशन के आधार पर मुख्य आरोपी जयपुर में मिला, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है और मोबाइल सीडीआर भी निकाली जा रही है, ताकि अन्य सहयोगियों की भूमिका सामने लाई जा सके। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here