HomeदेशNEET UG पेपर लीक केस- CBI ने चार्जशीट दाखिल की:इसमें 13 आरोपियों...

NEET UG पेपर लीक केस- CBI ने चार्जशीट दाखिल की:इसमें 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप; NTA अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी

CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट CBI की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग द्वारा दायर की गई है। मामले की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में बुधवार को इस पर विचार किया जाएगा। CBI ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) के साथ 13(1)(a) के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की धारा 10 के साथ धारा 3, 4, 5 और 11 भी लगाई गई हैं। 13 आरोपी हैं न्यायिक हिरासत में चार्जशीट में जिन 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, वे सभी अभी न्यायिक हिरासत में हैं। इनमें यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरूरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार शामिल हैं। NTA अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी CBI ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है और NTA अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हाल ही में 47 NTA अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इस मामले में FIR 12 मई को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर दर्ज की गई थी। 10 लाख में हुआ था पेपर का सौदा CBI का आरोप है कि मांगीलाल बिवाल ने अपने बेटे विकास बिवाल के लिए NEET का प्रश्न पत्र हासिल करने के लिए शुभम खैरनार से संपर्क किया था। मांगीलाल के मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, मांगीलाल ने यश यादव से 10 लाख रुपये में पेपर खरीदा था। पूछताछ में विकास बिवाल ने बताया कि वह राजस्थान के सीकर में कोचिंग के दौरान यश यादव के संपर्क में आया था। ऐसे काम करता था पूरा नेटवर्क आरोप है कि शुभम ने सबसे पहले यश को पेपर लीक किया, फिर यश ने मांगीलाल को, जिसके बाद यह पेपर विकास और दिनेश बिवाल तक पहुंचा। इसके बाद एक बड़ी चेन बन गई। यह भी आरोप है कि मांगीलाल ने आगे अन्य उम्मीदवारों को 12 लाख रुपये में पेपर बेचा था। कोर्ट ने आरोपी यश यादव को 21 जून को NEET UG परीक्षा में शामिल होने और 22 जून को अपनी बहन की शादी में न्यायिक हिरासत में शामिल होने की अनुमति दी थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here