Homeमध्यप्रदेशकालीचरण महाराज बोले- विश्व में जहां इस्लाम, वहां अशांति रहेगी:ब्यावरा में कहा-...

कालीचरण महाराज बोले- विश्व में जहां इस्लाम, वहां अशांति रहेगी:ब्यावरा में कहा- नेता मुसलमानों के तलवे चाटते, इसलिए भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन पा रहा

राष्ट्रीय संत कालीचरण महाराज ने ब्यावरा में एक पत्रकार वार्ता के दौरान विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इस्लाम के कारण पूरे जगत में अशांति है। “विश्व में जहां-जहां इस्लाम रहेगा, वहां अशांति रहेगी।” कालीचरण महाराज तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने ब्यावरा पहुंचे हैं। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि इस्लाम के कारण पूरा विश्व अशांत है। महाराज ने दावा किया कि इस्लाम और क्रिश्चियन कोई धर्म नहीं हैं, बल्कि विश्व में एकमात्र सनातन धर्म ही वास्तविक धर्म है। कालीचरण महाराज ने अपने तर्क में कहा कि धर्म का लक्ष्य ईश्वर को प्राप्त करना होता है, जबकि इस्लाम में 72 हूरों की प्राप्ति को लक्ष्य बनाया गया है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस्लाम में पुनर्जन्म और कर्मफल का कोई सिद्धांत नहीं है, इसलिए वे इसे धर्म नहीं मानते। हिंदू राष्ट्र बनाने की उठाई मांग उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की पुरजोर वकालत की। महाराज ने हिंदुओं से जातिवाद से ऊपर उठकर एकजुट होने और राष्ट्रवादी सरकारों को स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सिख, जैन और बौद्ध सनातन परंपरा का ही हिस्सा हैं, और हिंदुओं को धर्म व राष्ट्र की उन्नति के लिए संगठित होकर कार्य करना चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान, कालीचरण महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपनी मांग को दोहराया। वे गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेने के लिए ब्यावरा में हैं, जिसके तहत 29 जुलाई को निकुंबला महायज्ञ और गुरु दीक्षा का आयोजन किया जाएगा। नाथू राम गोडसे का किया समर्थन पत्रकार वार्ता के दौरान कालीचरण महाराज ने नाथूराम गोडसे को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने नाथूराम गोडसे को हिंदू धर्म का रक्षक बताते हुए कहा कि मैं नाथूराम गोडसे के विचारों का कट्टर समर्थक हूं और उनके किए गए कार्यों का समर्थन करता हूं। यही नहीं उन्होंने कहा कि आज देश में इस्लाम के द्वारा कई प्रकार के जिहादी चल रहे हैं। थूक, मूत्र और ट्रेन जिहाद हिंदुओं को टारगेट करके किया जा रहे हैं। मुस्लिमों के तलवे चाटना बंद करें नेता कभी राजा अर्थात देश के नेता मुसलमानों के तलवे चाटते हैं। इसलिए भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन पा रहा है। यदि यह धर्म के लिए कार्य करेंगे, धर्मसंगत राजनीति करेंगे तो भारत विश्व गुरु भी बनेगा और हिंदू राष्ट्र भी बनेगा। उन्होंने हिंदू समाज के लोगों से सत प्रतिशत हिंदू हित में मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सड़े हुए जातिवाद के चक्कर में और लहसुन, प्याज के भाव के चक्कर में हिंदू मतदान करता है। जो ठीक नहीं है। हिंदुओं को एकजुट होकर धर्म के लिए मतदान करना होगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here