Homeदेशकॉकरोच जनता पार्टी चीफ दीपके की धमकी:कहा- छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई...

कॉकरोच जनता पार्टी चीफ दीपके की धमकी:कहा- छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी, तो जल्द बड़ा प्रदर्शन होगा

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा, ‘अगर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकी तो, वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यह बात कही है। कॉकरोच जनता पार्टी ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। इनकी मांगों में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग प्रमुख थी। 36 दिन बाद शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया गया।
आंदोलन खत्म होने के जश्न की 2 तस्वीरें… CJP का प्रदर्शन खत्म, रिएक्शन जारी 1. PM मोदी का ऐलान- परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई: पीएम मोदी ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। मोदी ने कहा- फ्रेंड्स स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में एक हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। जो एग्जॉनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. राहुल गांधी की अमित शाह को लेटर, पूछा- पैलेट गन किसने चलवाई: राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राहुल ने दो सवाल पूछे हैं। पहला- प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अगर आपने नहीं तो फिर किसने दिया? दूसरा- सामान्य कपड़ों में आए जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, वे पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसने की। पढ़ें पूरी खबर… —————- ये खबर भी पढ़ें: अभिजीत दीपके बोले- CJP की अगली रणनीति जल्द बताएंगे:कल ही आंदोलन खत्म हुआ, थोड़ा समय दें; प्रदर्शनकारियों से केस हटाने पर बातचीत जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- “आगे की रणनीति का ऐलान जल्द करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कल ही खत्म हुआ है। प्लीज हमें थोड़ा समय दें।” न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि पंजाब में पेपर लीक को लेकर उनकी रणनीति क्या होगी, इस पर दीपके ने जवाब दिया कि उस पर भी बात करेंगे। हम अभी इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here