Homeछत्तीसगढ़2 भाइयों ने गला रेतकर शिक्षक को मार-डाला:बलरामपुर में जमीन विवाद में...

2 भाइयों ने गला रेतकर शिक्षक को मार-डाला:बलरामपुर में जमीन विवाद में चाकू-हथौड़े से हमला किया; परिवार ने आरोपियों का घर जलाया

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जमीन विवाद के चलते 2 चचेरे भाइयों ने शिक्षक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। उस पर हथौड़े से भी हमला किया गया। पुलिस ने मामले में दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, गुस्साए मृतक के परिवार ने आरोपियों का घर जला दिया। शिक्षक और चचेरे भाइयों के विवाद को लेकर रविवार को गांव में मीटिंग भी हुई थी। जिसमें आरोप लगाया है कि, बंटवारा होने के बाद भी टीचर जमीन पर खेती नहीं करने दे रहा था। नापने भी नहीं दे रहा था। जिससे वो परेशान हो गए थे। घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर की है। पहले ये तस्वीरें देखिए… सुबह स्कूल जाने निकला था टीचर जानकारी के अनुसार, शिक्षक जयकरन जगते (50) सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे, जहां अक्सर मवेशी बैठते हैं, वहां पहले से घात लगाए बैठे उनके रिश्तेदार बृजमोहन (25) और हरिमोहन (24) ने अचानक उन पर हमला कर दिया। चाकू-हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए गए आरोपियों ने शिक्षक पर चाकू और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में जयकरन जगते की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। गंभीर चोटों के कारण उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गुस्साए लोगों ने आरोपियों का घर फूंका घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिवारवालों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की, फिर घर में आग लगा दी थी, जिसे काबू पा लिया गया। गांव में तनाव का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। जमीन विवाद हत्या की मुख्य वजह इस मामले में थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र ने बताया कि, शुरुआती जांच में जमीन विवाद ही हत्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… दोस्त को स्कूटी समेत जलाया, 7 दिन बाद मौत: बहन बोली- शराब पार्टी के बहाने ले गए, फिर जिंदा जलाया; इलाज के दौरान तोड़ा दम रायपुर में सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान में विवाद के बाद युवकों ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। परिजनों के मुताबिक, आरोपी युवक उसे शराब पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here