Homeमध्यप्रदेश12वीं टॉपर ने माता-पिता, भाई को मार डाला:बैतूल में भांजे की भी...

12वीं टॉपर ने माता-पिता, भाई को मार डाला:बैतूल में भांजे की भी हत्या की कोशिश; मर्डर के बाद शवों के पास बैठा रहा आरोपी

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बेटे ने अपने मां-बाप और भाई को मार डाला। पांच साल के भांजे को भी मारने की कोशिश की। मर्डर के बाद दरवाजा बंद कर लाशों के पास बैठा रहा। फर्श और दीवारों पर खून के कतरे बिखरे मिले हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान पिता राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55), मां कमलती धुर्वे (40) और भाई दिलीप धुर्वे (40) के रूप में हुई है। तीनों सांवगा गांव के रहने वाले थे। वहीं 5 वर्षीय भांजे प्रशांत परते गंभीर बताई जा रही है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… दरवाजा बंद था, शवों के पास बैठा था आरोपी पड़ोसियों के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक दरवाजा घर का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी का शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। जब ग्रामीण दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए, तो आरोपी दीपक धुर्वे घटनास्थल पर ही मौजूद था। इस दौरान वह तीनों शवों के पास चुपचाप बैठा मिला। मौके पर एक बिल्ली का शव भी मिला है। आशंका है कि बिल्ली को भी मार दिया है। वारदात की जानकारी पड़ोसियों ने फौरन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दीपक का मानसिक संतुलन पिछले 4-5 साल से ठीक नहीं था। वह हाल ही में नागपुर से इलाज कराकर लौटा था। वह परिवार में सबसे बड़ा है। CRPF भर्ती परीक्षा भी दी थी। सरकारी नौकरी नहीं लगने से मेंटली डिस्टर्ब था चचेरी बहन शांता ने बताया कि दीपक होशियार स्टूडेंट था। 12वीं क्लास में टॉप करने के बाद वह घर पर ही रहता था। उसने कई एप्लीकेशन भरे, लेकिन उसका सिलेक्शन नहीं हुआ। शायद उसने यह बात दिल पर ले ली, जिसका उसके मन पर गहरा असर हुआ। चचेरी बहन ने बताया कि दीपक बीमार रहने लगा था। उसका छोटा भाई भी पढ़ाई पूरी करने के बाद फैब्रिकेशन का काम करने लगा। उसने CRPF में सिलेक्शन के लिए भी अप्लाई किया था, लेकिन वह कुछ नंबरों से चूक गया। इसके बाद उसका छोटा भाई मजदूरी करने लगा। मौके से लोहे की रॉड और डंडे जब्त कोतवाली TI देवकरण डहरिया ने बताया कि मौके से लोहे की रॉड और डंडे मिले हैं। पुलिस ने लोहे की रॉड और डंडे जब्त कर लिए हैं। बिल्ली भी मरी पाई गई। आशंका है कि आरोपी ने गुस्से में आकर बिल्ली को भी मार डाला है। कोतवाली TI ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी चार-पांच साल से मानसिक रूप से ठीक नहीं था। मेडिकल जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। आरोपी से वारदात को लेकर पूछताछ भी कर रहे हैं। ………………………… यह खबर भी पढ़ें MBA छात्रा की हत्या के बाद शव से दरिंदगी… इंदौर के द्वारकापुरी में एमबीए छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान उसका बयान लिख रही महिला एसआई भी युवती के साथ की गई प्रताड़ना को सुनकर रोने लगी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here