Homeमध्यप्रदेशओवरलोड वाहन घर में घुसा, 3 की मौत; 12 घायल:सिवनी में जबलपुर-नागपुर...

ओवरलोड वाहन घर में घुसा, 3 की मौत; 12 घायल:सिवनी में जबलपुर-नागपुर हाईवे पर हादसा, रोजगार के लिए केरल जा रहे थे 29 मजदूर

सिवनी जिले में जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। कुरई थाना क्षेत्र के पचधार हाईवे के पास मजदूरों को केरल ले जा रहा एक ओवरलोड वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई 4 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान कई दो और मजूदरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नरेंद्र पिता जित्तू सोनवाने ग्राम पद्दीकोना थाना घुघरी पछवारटोला जिला मंडला, ड्राइवर दशरथ धुर्वे निवासी ग्राम पद्दीकोना थाना घुघरी जिला मंडला और सरजू पिता मोती लाल बालरे ग्राम चाबी थाना घुघरी जिला मंडला के रूप में हुई है। वहीं दो मजदूरों संजय पिता सुक्कल पुसाम ग्राम भैंसवाही थाना घुघरी जिला मंडला और धनेश्वरी पति विपिन मरावी ग्राम अहमद पुर थाना घुघरी जिला मंडला की हालत गंभीर है। रोजगार के लिए केरल जा रहे थे 29 लोग जानकारी के अनुसार मंडला और डिंडोरी जिलों से मजदूर एक ‘तूफान’ वाहन में सवार होकर रोजगार के लिए केरल जा रहे थे। वाहन में क्षमता से अधिक कुल 29 लोग मौजूद थे, जिनमें 12 पुरुष, 12 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल थे। नींद की झपकी से नियंत्रण खोने की आशंका प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। वाहन दूसरी लेन में जाकर सीधे सड़क किनारे बने मकान में घुस गया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घर के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया घटना की सूचना मिलते ही कुरई थाना पुलिस, एफआरवी-06 खवासा टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। करीब 10 से 12 घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को नागपुर रेफर किया गया है। 3 की मौत, दो की हालत गंभीर बरघाट एसडीओपी ललित गठरे ने बताया कि हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here