Homeमध्यप्रदेशयुवक को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, VIDEO:20 सेकंड में...

युवक को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, VIDEO:20 सेकंड में 25 बार बरसाईं लाठियां, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; 3 महीने से कर रहे थे इंतजार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुरानी रंजिश में 8-10 लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर मार डाला। हमलावरों ने युवक को बेहोश होने तक पीटा। घटना का VIDEO भी सामने आया है। 20 सेकंड में 25 बार लाठियां बरसाईं हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 7 अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार को श्रीनगर कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान टीकमगढ़ निवासी 24 वर्षीय कालू सेन के रूप में हुई है। वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक अस्पताल में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले तक वह ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी में रहता था। उसके भाई संदीप का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी लगातार धमकियां दे रहे थे। इसी कारण कालू सेन ग्वालियर छोड़कर फरीदाबाद शिफ्ट हो गया था। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… आरोपी पीटते रहे, लोग वीडियो बनाते रहे सामने आए VIDEO में कई युवक मिलकर एक युवक पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमलावरों के हाथ में लोहे की रॉड और लाठियां थीं। युवक के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी उस पर हमला करते रहे। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। काम से ग्वालियर आया था, पुरानी रंजिश में घेर लिया परिजन के मुताबिक, कालू सेन शुक्रवार शाम किसी काम से ग्वालियर की श्रीनगर कॉलोनी आया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते करीब 8 से 10 हमलावरों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और लाठियों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर तब तक उसे पीटते रहे, जब तक वह गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध नहीं हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कालू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने शव रखकर किया चक्काजाम कालू सेन की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। रविवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजन का आरोप है कि आरोपी पहले से धमकियां दे रहे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन के दौरान इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। हत्या के मामले में 8 आरोपियों पर केस दर्ज चक्काजाम और परिजनों के विरोध के बाद पुलिस ने आठ हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मामले में पहला आरोपी प्रिंस गुर्जर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में उसकी भूमिका अहम थी। बताया जा रहा है कि प्रिंस गुर्जर ने मुखबिरी के साथ हत्या की साजिश और हमले में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। फिलहाल पुलिस उससे फरार आरोपियों के ठिकानों और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में पूछताछ कर रही है। शहर से भागने की फिराक में था आरोपी पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वारदात के बाद से प्रिंस गुर्जर लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। वह शहर के सुनसान इलाकों और खंडहरों में छिपकर रह रहा था। ग्वालियर से बाहर भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने घेराबंदी कर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। 7 आरोपी अब भी फरार, पुलिस की दबिश जारी फिलहाल पुलिस महाकाल उर्फ मृत्युंजय जाटव, राजा जाटव, लल्ला चौहान, अनिकेत चौरसिया, प्रदीप मौर्य, कृष्णा और निखिल की तलाश कर रही है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों के ठिकानों की मिली जानकारी थाटीपुर टीआई विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में फरार आरोपियों के कुछ ठिकानों की जानकारी मिली है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here