Homeमध्यप्रदेशपरिवहन विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन के चालान बनाए:देवास में बिना PUC...

परिवहन विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन के चालान बनाए:देवास में बिना PUC और दस्तावेज वाले वाहन चालकों से वसूले 1.05 लाख रुपए जुर्माना

देवास में प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। औद्योगिक क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC) और जरूरी दस्तावेजों के चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसा गया। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में यह औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कुल 74 वाहनों की पड़ताल की गई। मालवाहक वाहनों की गहन जांच अभियान में मुख्य रूप से मालवाहक वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC) की जांच की गई। अधिकारियों ने दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की। जांच के दौरान 21 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इन वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 5 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि बिना वैध दस्तावेज और PUC प्रमाण-पत्र के वाहन सड़क पर न चलाएं। साथ ही ओवरलोडिंग और ओवर स्पीडिंग से बचने की चेतावनी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। परिवहन विभाग के मुताबिक सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here