मध्य प्रदेश भाजपा जहां एक ओर ‘डिजिटल बूथ’ और ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ की फौज खड़ी करने का दावा कर रही है, वहीं संगठन की कमान संभालने वाले जिला अध्यक्ष इस रेस में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। प्रदेश भर में बीजेपी के 23 जिला अध्यक्ष तो ऐसे हैं जिनके एक्स(ट्विटर) पर 50 फॉलोअर भी नहीं हैं। तोमर-शिवराज के जिलाध्यक्ष ही सबसे फिसड्डी
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के गृह जिले मुरैना के भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह की हालत सबसे ज्यादा खराब है। मुरैना जिलाध्यक्ष के एक्स पर मात्र 3 फॉलोअर हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा के भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी के एक्स पर महज 8 फॉलोअर हैं। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के क्षेत्र दतिया जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाह के एक्स पर मात्र 13 फॉलोअर हैं। यही नहीं ग्वालियर शहर अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के मात्र 25 फॉलोअर हैं। 50 से कम फॉलोअर्स वाले प्रमुख जिलाध्यक्ष अशोकनगर जिलाध्यक्ष के एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलोअर एक्स यानी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले जिला अध्यक्षों में अशोकनगर के भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी 5571 फॉलोअर्स के साथ सबसे टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर इंदौर ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा के 4,286 फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर रायसेन के भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के 2877 फॉलोअर हैं। X पर सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले टॉप-5 जिलाध्यक्ष सीएम के गृह जिले के अध्यक्ष फेसबुक फॉलोअर्स में सबसे पीछे फेसबुक पर सबसे कम फॉलोअर वाले अध्यक्षों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल हैं। संजय के फेसबुक पर मात्र 13 सौ फॉलोअर हैं। दूसरे नंबर पर आलीराजपुर के जिला अध्यक्ष संतोष मकू परवाल के 44 सौ, फॉलोअर हैं। धार जिला अध्यक्ष फेसबुक फॉलोअर्स में सबसे आगे
धार के भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती फेसबुक पर 51 हजार फॉलोअर्स के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर इंदौर के शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के 34 हजार फॉलोअर हैं। ग्वालियर ग्रामीण के अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत के फेसबुक पर 32 हजार फॉलोअर हैं। ये तीन अध्यक्ष डिजिटल लीडर मध्य प्रदेश भाजपा में केवल 3-4 जिला अध्यक्ष ऐसे हैं जिन्हें सही मायनों में ‘डिजिटल लीडर’ कहा जा सकता है। ये जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया के तीनों प्रमुख प्लेटफॉर्म्स (FB, X, Insta) पर एक्टिव हैं और फॉलोअर्स के मामले में दूसरे अध्यक्षों की तुलना में आगे हैं। फेसबुक पर एक्टिव लेकिन X पर शून्य
शिवपुरी के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव फेसबुक पर 30 हजार फॉलोअर्स के साथ टॉप-5 में शामिल हैं। लेकिन, ट्विटर पर मात्र 13 फॉलोअर हैं। ऐसी ही स्थिति धार के निलेश भारती की है। निलेश के फेसबुक पर 51 हजार फॉलोअर्स के साथ प्रदेश में नंबर-1 हैं, लेकिन ट्विटर पर इनके भी मात्र 34 फॉलोअर्स हैं। अब यह भी जानिए कि सोशल पावर का रिपोर्ट कार्ड कैसे बनाया
जिला अध्यक्षों ने एमपी बीजेपी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के हैंडिल की जो लिंक दी है। वो बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की लिस्ट के साथ एमपी बीजेपी की वेबसाइट पर हाइपर की है। भास्कर ने सभी 62 जिला अध्यक्षों के सोशल मीडिया प्रोफाइल को वेबसाइट के जरिए ओपन करके चेक किया। उस अनुसार जिला अध्यक्षों की सोशल मीडिया प्रोफाइल का डेटा निकालकर उसका एनालिसिस किया।
