एमपी की राजनीति में अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने एक बार फिर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों पर विपक्ष द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पलटवार करते हुए लोधी ने कांग्रेस की तुलना भौंकने वाले जानवरों से कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम अब सिर्फ ‘भौंकना’ रह गया है। ‘हाथी निकलता है और ये भौंकते रहते हैं’ राहुल गांधी और ममता बनर्जी द्वारा सीटों की लूट के आरोपों पर विधायक लोधी ने कहा- “इनके पास इल्जाम लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। इनका काम सिर्फ भौंकना रह गया है। जैसे हाथी निकलता है और ये भौंकते रहते हैं, वैसे ही ये भौंकते रह जाते हैं और मोदी जी का काम चलता रहता है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा वोट चोरी करती तो अन्य राज्यों में दूसरी सरकारें कैसे बन जातीं? नशे में ‘PhD’ का दिलचस्प दावा नशा मुक्ति की बात करते हुए लोधी ने एक अनोखा दावा किया। उन्होंने कहा-“मैंने नशे में PhD की है।” जब इसका मतलब पूछा गया तो उन्होंने विस्तार से बताया कि उन्होंने नशे के हर पहलू और उसके नुकसान को गहराई से समझा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशे से सूरत, सेहत, सीरत और सभ्यता सब चला जाता है, इसलिए मुख्यधारा में लौटें। लोधी समाज के लिए देश में कहीं भी CM पद की मांग प्रीतम लोधी ने अपनी भविष्य की राजनीति के पत्ते भी खोले। उन्होंने लोधी समाज के योगदान को याद दिलाते हुए दो बड़ी मांगें रखीं हैं। एक मुख्यमंत्री लोधी समाज से देश में कहीं भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उमा भारती और कल्याण सिंह जैसे नेताओं ने विचारधारा के लिए पद त्यागे हैं। अब देश में कहीं भी (MP, UP, राजस्थान या तेलंगाना) एक लोधी मुख्यमंत्री होना चाहिए। जब धर्मेन्द्र को सम्मान मिल सकता है तो “बाबूजी’ को क्यों नहीं
शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने सवाल उठाया कि जब हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र को पदम भूषण सम्मान मिल सकता है, तो राम मंदिर के लिए सत्ता त्यागने वाले कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ को भारत रत्न क्यों नहीं? ‘मोदी-लोधी जोड़ो’ और ‘नशा मुक्ति’ पदयात्रा विधायक ने ऐलान किया कि वे जल्द ही दिल्ली तक की पदयात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा के दो मुख्य उद्देश्य होंगे- ‘मोदी-लोधी जोड़ो मिशन’ और ‘नशा मुक्ति अभियान’। उन्होंने कहा कि चंबल की गहराइयों में कांग्रेस दफन हो रही है और अब पूरे हिंदुस्तान में सिर्फ ‘मोदी-मोहन मैजिक’ चलेगा। प्रीतम लोधी के बयान के 4 बड़े पॉइंट – कांग्रेस पर हमला: “विपक्ष का काम सिर्फ भौंकना है, उनके पास कोई विजन नहीं बचा।”
-मोदी मैजिक: “मोदी और मोहन (CM मोहन यादव) की जोड़ी नामुमकिन को मुमकिन बना रही है।”
– नशे पर नसीहत: “युवाओं की सुंदरता और सभ्यता छीन रहा है नशा, मैं इसके खिलाफ मिशन चलाऊंगा।”
– सियासी डिमांड: कल्याण सिंह के लिए भारत रत्न और लोधी समाज से मुख्यमंत्री की मांग पर अड़े। पूरा हिंदूस्तान चाहते हैं, हिंदूस्तान हमारे के लिए मंदिर है विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि “राम नाम लिए जाओ और दाल-रोटी खाए जाओ… हमने तो बंगाल जीत लिया, अब पूरा हिंदुस्तान चाहते हैं।” हिंदूस्तान हमारे के लिए मंदिर है।
