Homeमध्यप्रदेश90% +अंक लाने वाले दैनिक भास्कर पर देखें अपना फोटो:आप भी भेजे...

90% +अंक लाने वाले दैनिक भास्कर पर देखें अपना फोटो:आप भी भेजे अपनी जानकारी-फोटो; MP बोर्ड 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास

मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों और कस्बों के 12वीं के छात्रों ने इस साल बेहतर प्रदर्शन किया है। किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी और नौकरीपेशा परिवारों से आने वाले छात्रों ने 90% से 96% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर दर्ज किया गया है। MP बोर्ड 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास हुए है। इस बार साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और एग्रीकल्चर सभी स्ट्रीम में अच्छे रिजल्ट आए हैं। कई छात्र ऐसे परिवारों से हैं, जहां माता-पिता खेती या मजदूरी करते हैं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी गई। साइंस स्ट्रीम में उज्जैन की प्रथा पालीवाल (94.8%), कैलारस के अंकेश कुशवाह (96.4%), जबलपुर की मैत्री पांडे (96.2%) और ग्वालियर के अनुज सिंह (92.6%) ने अच्छे अंक हासिल किए। बायोलॉजी में कामिनी कुशवाह (96.4%), तितिक्ष पंचोली (90.8%) और माही अग्रवाल (90.8%) ने बेहतर प्रदर्शन किया। कॉमर्स स्ट्रीम में ग्वालियर की सुरभि आंवले (96.2%), डबरा के शमशेर गिल (96%) और रतलाम की निहारिका चौहान (95.2%) ने उच्च अंक प्राप्त किए। आर्ट्स स्ट्रीम में पंधाना की नेहा प्रजापति (95.4%) और जबलपुर की आस्था कश्यप (93.4%) ने अच्छे अंक हासिल किए। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का प्रदर्शन खास रहा। कई छात्रों ने खेत और घर के काम के साथ पढ़ाई कर 90% से ज्यादा अंक हासिल किए। कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिनके पिता नहीं हैं, फिर भी उन्होंने मेहनत से सफलता हासिल की। दैनिक भास्कर आपका फोटो प्रकाशित कर रहा… रिजल्ट जारी होने के बाद दैनिक भास्कर ने 90% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों के लिए विशेष पहल शुरू की है। ऐसे छात्र-छात्राओं के फोटो और जानकारी प्रकाशित की जा रही है। दैनिक भास्कर अपने ऐप पर खबर के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करेगा। हमसे संपर्क करने के लिए नीचे 10वीं और 12वीं के लिए ऑफिशियल लिंक दिए गए हैं। 12वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाले यहां क्लिक करें… अपना फोटो देखने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here