Homeमध्यप्रदेश9 दिन बाद राजीव सोनी को फिर मिली जिम्मेदारी:ग्वालियर निगम के भवन...

9 दिन बाद राजीव सोनी को फिर मिली जिम्मेदारी:ग्वालियर निगम के भवन अधिकारी की वापसी; महिला की मौत के बाद हटाए गए थे

ग्वालियर नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ गए हैं। निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी नई तबादला सूची में भवन अधिकारी राजीव सोनी की दोबारा तैनाती चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्हें नौ दिन पहले गुड़ागुड़ी नाका क्षेत्र में जर्जर दीवार गिरने से एक महिला की मौत के बाद भवन अधिकारी के पद से हटाया गया था। अब उन्हें फिर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को हुए इस हादसे के बाद नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगे थे। घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद निगम प्रशासन ने राजीव सोनी को भवन अधिकारी पद से हटा दिया था। उस समय इस कार्रवाई को जवाबदेही तय करने का एक बड़ा कदम माना गया था, लेकिन उनकी नई पदस्थापना ने पिछली कार्रवाई को महज औपचारिकता बना दिया है। नई सूची के अनुसार, राजीव सोनी को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का भवन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें अपने वर्तमान कार्य के अतिरिक्त पीएमई बस सेवा के प्रभारी सहायक यंत्री का प्रभार भी सौंपा गया है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि किसी अधिकारी की कथित लापरवाही के कारण हुई इतनी बड़ी घटना के नौ दिन बाद ही उसे दोबारा अहम जिम्मेदारी देना कितना उचित है। नगर निगम के आदेश में अन्य भवन अधिकारियों की भी नई नियुक्तियां की गई हैं। वीरेंद्र शाक्य को ग्रामीण विधानसभा, यशवंत मैकले को पूर्व विधानसभा और बृज किशोर त्यागी को ग्वालियर विधानसभा का भवन अधिकारी बनाया गया है। यशवंत मैकले को चिड़ियाघर के प्रभारी सहायक यंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अतिरिक्त, जनकार्य विभाग में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। सुरेश अहिरवार को प्रभारी अधीक्षण यंत्री, राजीव सिंघल को गौशाला, पार्क एवं चिड़ियाघर का प्रभारी कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। वेद प्रकाश निरंजन, पवन शर्मा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, राजू गोयल, शैलेंद्र सक्सैना, सिद्धार्थ सोनी, ग्रीष्मा आर्य और शिल्पा दिनकर को विभिन्न शाखाओं और परियोजनाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here