Homeमध्यप्रदेशMP की 7,000 ब्रांच आज खुलेंगी, 40,000 बैंककर्मी पहुंचेंगे:कल बैंक रहेंगे बंद,...

MP की 7,000 ब्रांच आज खुलेंगी, 40,000 बैंककर्मी पहुंचेंगे:कल बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें ये जरूरी काम; जानें कौन-सी सेवाएं रहेंगी चालू

बैकों में 5 डे वीक वर्किंग की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के 40 हजार बैंककर्मी कल (28 सितंबर) से हड़ताल पर रहेंगे। इससे 3 दिन- 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ग्राहक न तो कैश निकाल सकेंगे और न ही चेक जमा हो सकेंगे। इससे पहले आरबीआई ने रविवार को बैंक खोलने का फैसला लिया है। ताकि, एटीएम में कैश जमा करने समेत ग्राहकों से जुड़ी वह हर सेवा दी जा सके, जो जरूरी है। देशव्यापी हड़ताल में एमपी के 40 हजार से ज्यादा बैंककर्मी शामिल हैं। भोपाल की 400, इंदौर की 800 और उज्जैन में 300 को मिलाकर पूरे प्रदेश में 7 हजार ब्रांच है। इन पर सोमवार से ताले लटकने के आसार है, क्योंकि अधिकांश शाखाओं में स्कैल 3 तक अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं। स्कैल-4 या इससे ऊपर के अफसर बैंकों में पहुंचेंगे जरूर, लेकिन वे बिना स्टाफ के ग्राहकों को सेवाएं नहीं दे सकेंगे। ऐसे में हड़ताल से पहले आज खुलने वाले बैंक में जाकर ग्राहक अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। आज बैंक नहीं खुलते तो 5 दिन असर शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी। इसके बाद तीन दिन की हड़ताल। यानी, बैंक लगातार 5 दिन बंद रहते। इसके चलते RBI ने रविवार को भी बैंक खोलने की अनुमति दी। इस दिन बैंक शाखाओं में तो काम होगा ही, साथ में करेंसी चेस्ट भी चालू रहेगा। हड़ताल से नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और शाखा के दूसरे काम प्रभावित होंगे। डिजिटल सेवाएं ही जारी रहेंगी। सितंबर में ही 3 दिन बंद रह चुके बैंक
इससे पहले भी सितंबर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई थीं। 11, 12 और 13 सितंबर को हड़ताल और छुट्टी के चलते बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ा था। अब लगातार तीन दिन की हड़ताल के कारण फिर बैंकिंग सेवाओं में रुकावट आ सकती है। एमपी में एक दिन में करीब 5500 करोड़ रुपए का बैंक लेन-देन होता है। 5-डे बैंकिंग वीक की मांग क्या है?
अभी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। बैंक यूनियन लंबे समय से हर शनिवार छुट्टी और 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग कर रही हैं। यूनियनों की मांग है कि सोमवार से शुक्रवार तक बैंक में कामकाज हो और शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। इसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना कामकाज के समय में 40 मिनट की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। यानी शनिवार की छुट्टी की भरपाई पांच कार्यदिवसों में रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करके करने का प्रस्ताव है। बैंक यूनियनों का कहना है कि इससे 5-डे वीक लागू होने के बाद भी काम के कुल घंटों में संतुलन बनाया जा सकता है। शेष लंबित मुद्दों का समाधान
8 मार्च 2024 को Settlement/Joint Note पर हस्ताक्षर किए जाने के समय यूनियनों द्वारा उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं हो सका था। इसलिए यह निर्णय लिया गया था कि इन मुद्दों को Residual Issues (शेष/लंबित मुद्दे) के रूप में आगे उठाया जाएगा। इसी प्रकार मार्च 2025 और जनवरी 2026 में दिए गए Strike Notice में कुछ मुद्दे उठाए गए थे, जो अभी भी सुलह प्रक्रिया में हैं और उनका समाधान नहीं हुआ है। अतः सरकार एवं बैंक प्रबंधन के कार्यों के कारण यूनियनों को यह आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ये संगठन कर रहे हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के को-ऑडिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि इस संयुक्त संगठन से अलग-अलग संगठन जुड़े हैं। जिनमें ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (AIBOC), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (NCBE), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA), बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI), इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (INBOC) और इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन (INBEF) शामिल हैं। बैंकों की तरफ से ग्राहकों को पहले भेजे जा चुके मैसेज
बैंकों ने भी ग्राहकों को हड़ताल और उससे परेशानी से बचने के लिए दो दिन पहले से एसएमएस भेजने शुरू कर दिए थे। बैंकों की तरफ से कहा गया कि हड़ताल की तारीखों से पहले ही महत्वपूर्ण बैंकिंग लेन-देन पूरे कर लें। नकदी की जरूरतों के लिए एटीएम/एडीडब्ल्यूएम का उपयोग करें। ग्राहक सेवा केंद्रों (सीएसपी) का उपयोग करें। इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दें। रविवार को बैंक खुले रहेंगे। इसलिए ग्राहक अपने जरूरी काम निपटा लें। बड़ा लेन-देन भी कर लें और चेक क्लियलेंस भी निपटा लें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here