Homeछत्तीसगढ़7 साल की बच्ची से रेप और मर्डर:दुकान पर अकेला देख साथ...

7 साल की बच्ची से रेप और मर्डर:दुकान पर अकेला देख साथ ले गया, दुष्कर्म के बाद मार डाला; आरोपी को फांसी देने की मांग

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 7 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची 3 दिन से लापता थी। गुरुवार को उसका शव पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिला। जांच में पता चला कि उसी इलाके का रहने वाला आरोपी अमित चौहान बच्ची को राशन दुकान पर अकेला देखकर अपने साथ ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म कर बच्ची को मार डाला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की दो शादियां हुई हैं। घटना के दिन वह अपनी दूसरी पत्नी से मिलने रावणभाठा आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और हत्या का केस दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद उसका सिर मुंडवाकर शहर में घुमाया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। राशन दुकान जाने निकली, फिर नहीं लौटी जानकारी के अनुसार, बच्ची का परिवार मूल रूप से सक्ती जिले का रहने वाला है। परिवार करीब चार महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ काम की तलाश में रजगामार आया था। परिवार करीम पोल्ट्री फार्म में रहकर रोजी-मजदूरी करता था और इसी से अपना भरण-पोषण कर रहा था। 19 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची के पिता ने उसे घर के पास स्थित राशन दुकान से घरेलू सामान लाने के लिए भेजा था। बच्ची दुकान जाने के लिए निकली, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर रजगामार चौकी में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। CCTV खंगाले, डॉग स्क्वायड से भी तलाश शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। खोजबीन में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई, लेकिन दो दिन तक बच्ची का पता नहीं चल सका। गुरुवार को करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, ताकि जरूरी सबूत जुटाए जा सकें। रेप और हत्या का केस दर्ज एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि 19 अक्टूबर को लापता हुई बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने टेक्निकल जांच, ह्यूमन इंटेलिजेंस और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपी अमित चौहान को गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक, पुलिस ने BNS की धारा 302 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। …………………… इस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… डबल मर्डर-रेप केस, पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली: 3 दोषियों को फांसी; कुलदीप के मुस्कुराते इशारे पर कोर्ट बोला- समाज में लौटने लायक नहीं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी और चौथे दोषी आर्यन विश्वकर्मा को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ….पढ़िए पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here