Homeमध्यप्रदेशपचमढ़ी में बायसन के हमले में आर्मी जवान की मौत:मैदान पर अभ्यास...

पचमढ़ी में बायसन के हमले में आर्मी जवान की मौत:मैदान पर अभ्यास के दौरान पीछे से किया हमला; पेट में आई थी गंभीर चोट

नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में गुरुवार शाम आर्मी एजुकेशन सेंटर के खेल मैदान पर अभ्यास कर रहे 26 वर्षीय जवान पर जंगली बायसन ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना शाम करीब 6 बजे की है। अभ्यास के दौरान पीछे से किया हमला सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि जवान आकाश चौहान की मौत बायसन के हमले में हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय जवान के पेट में सिंग मार दिया था। थाना प्रभारी गोपाल घासले ने जवान की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक आकाश चौहान, 17वीं कमांड रेजिमेंट में थे। दो साल की चाइनीज भाषा प्रशिक्षण पर पचमढ़ी आए थे। देहरादून के पास पानागढ़ देहरा के रहने वाले थे। उनके मुताबिक, शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। दो साल की ट्रेनिंग के लिए आए थे जवान आर्मी की ओर से घटना के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, जवान दो साल की ट्रेनिंग के लिए आर्मी एजुकेशन सेंटर पचमढ़ी आए थे। दो दिन से रिहायशी इलाके में घूम रहे बायसन पचमढ़ी के रहवासियों के मुताबिक, पिछले दो दिन से खालसा होटल के पास पटेल रोड पर आधा दर्जन से ज्यादा जंगली बायसन रात में घूमते दिखाई दे रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here