Homeमध्यप्रदेशयोगेश शिवहरे बने सिवनी भाजयुमो जिला अध्यक्ष:अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की...

योगेश शिवहरे बने सिवनी भाजयुमो जिला अध्यक्ष:अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी; 19 जिलों में हुई नियुक्तियां

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के 19 जिलों में जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की। सिवनी में योगेश शिवहरे को जिला अध्यक्ष और अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री बनाया गया है। नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की। 19 जिलों के नाम सूची में शामिल प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी सूची में सिवनी के अलावा जबलपुर नगर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सागर, मैहर, उमरिया, डिंडौरी, इंदौर ग्रामीण, धार नगर, नीमच, नर्मदापुरम, रायसेन, अनूपपुर और मंदसौर समेत कुल 19 जिलों के नाम शामिल हैं। संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी योगेश शिवहरे के सामने सिवनी जिले में युवा मोर्चा के संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, जिला महामंत्री अंकित ठाकुर संगठन की गतिविधियों के संचालन, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे। नई नियुक्तियों के बाद जिले में युवा मोर्चा की टीम के गठन और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर ध्यान रहेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here