Homeमध्यप्रदेश4 दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला:डबरा में परिजन...

4 दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला:डबरा में परिजन ने पहचान की, मृतक अरुषि गांव का रहने वाला

डबरा के अरुषि गांव से मंगलवार को लापता हुए युवक सूर्यभान रावत का शव शनिवार देर शाम सिंध नदी में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। परिजन ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त सूर्यभान के रूप में की। सूर्यभान रावत मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से निकला था, लेकिन जब वह शाम तक वापस नहीं आया, तो घरवाले परेशान हो गए। परिजन ने पुलिस को खबर दी और खुद भी उसकी तलाश शुरू की, पर उसका कहीं पता नहीं चला। नदी के पुल पर मिली थी मोटरसाइकिल बाद में एक दोस्त से पता चला कि सूर्यभान सिंध नदी की तरफ गया था। जब घरवाले नदी के पुल पर पहुंचे, तो वहां उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और दो दिनों तक नदी में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने हाईवे के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए, पर वहां भी कुछ हाथ नहीं लगा। स्टॉप डैम के पास मिला शव आज देर शाम पुलिस को खबर मिली कि चांदपुर गांव के पास सिंध नदी के स्टॉप डैम पर एक लाश है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। गुमशुदा युवक के घरवालों को बुलाया गया, जिन्होंने कपड़ों और पहचान के आधार पर पुष्टि की कि यह सूर्यभान ही है। पुलिस कर रही है मामले की जांच शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि लापता युवक का शव मिल गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को रात में ही ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल भेज दिया गया है। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here